प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में इस खास दोस्त को करेंगी मिस
प्रियंका चोपड़ा अमरेकी सिंगर निक जोनास के साथ दिसंबर के पहले सप्ताह में शादी करेंगी।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तैयारी जोर शोर से चल रही है. शादी जोधपुर में होने वाली है. ऐसे में इस बात को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं कि शादी में विदेशी मेहमान कौन-कौन शामिल होने वाले हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 नवंबर से शादी का जश्न शुरू हो जायेगा. 29 और 30 को मेहंदी और संगीत की रस्म पूरी की जाएगी. निक जोनास अपनी लेडी लव को खुश करने के लिए खास तैयारियों में लगे हैं और संगीत में वह बॉलीवुड गाने पर डांस भी करने वाले हैं. वहीं मेहमानों की फेहरिस्त में विदेशी सेलेब्रिटीज में से मेन मर्कले का नाम सबसे पहले है, साथ ही प्रिंस हैरी को भी न्योता दे दिया गया है.
लेकिन खबर है कि दोनों जबकि प्रियंका और जोनास के बेहद खास हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने वर्क कमिटमेंट के कारण शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. आपको बता दें कि प्रियंका इस साल मई में अपनी दोस्त मेगम मर्कले की शादी में शामिल हुई थी। मेघन ने प्रिंस हैरी से शादी की है। शादी के बाद प्रियंका ने नव विवाहित जोड़े की एक तस्वीर पोस्ट करके अपनी दोस्त मेघन के लिए एक प्यारा सा संदेश भी लिखा था।
प्रियंका मगर अपने बाकी सारे मेहमानों की तैयारी के लिए खासतौर से जुड़ी हुई हैं. वह खुद एक-एक इंतजाम को देख रही हैं, उनकी मां मधु चोपड़ा भी इसका ख्याल रख रही हैं.
बता दें कि प्रियंका अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइनर वियर पहनने वाली हैं. वहीं हिन्दू रीति-रिवाज के बाद 3 दिसंबर को एक बार फिर से प्रियंका ईसाई धर्म के लिहाज से शादी के बंधन में बंधेंगी.
यह भी पढ़ें: रणवीर की सासू मां का इस बात पर है खास ध्यान, बेंगलुरु में रिसेप्शन आज
बॉलीवुड में जहां एक ओर प्रियंका चोपड़ा की शादी की चर्चा है तो एक और बॉलीवुड अदाकार ने हाल ही में शादी की है। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ इटली की लेक कोमो में शादी की। 21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद 28 नवंबर को रिसेप्शन का आयोजन मुंबई में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जानिए किसने दीपिका पादुकोण को कोंकणी शादी के लिए की थी साड़ी गिफ्ट