Move to Jagran APP

प्रियंका के होने वाले ससुर और निक के पिता पॉल जोनास पर करोड़ों का कर्ज

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई मुंबई में हुई थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 08:31 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 08:31 PM (IST)
प्रियंका के होने वाले ससुर और निक के पिता पॉल जोनास पर करोड़ों का कर्ज
प्रियंका के होने वाले ससुर और निक के पिता पॉल जोनास पर करोड़ों का कर्ज

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड सिंगर निक जोनास की सगाई होने के बाद आ रही खबरों के अनुसार निक जोनास के पिता पॉल जोनास ने उनकी रियल स्टेट की कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया है। कर्ज के कारण वे इस कंपनी को बेचने की योजना बना रहे हैं। 

loksabha election banner

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार निक जोनास के पिता पॉल जोनास की कंपनी पर एक मिलियन डॉलर का कर्ज भी है। इसके अलावा वह एक केस भी हार गए हैं, जिसमें उन्हें 268000 डॉलर का नुकसान हुआ है। हालांकि यह कोई बड़ी बात नहीं है। एेसा कहा जा रहा है कि, निक जोनास और उनका परिवार इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा इतने सक्षम हैं और इनके लिए यह रकम बहुत ही छोटी है। निक जोनास की अकेले की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर की है। आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अभी हाल ही में सगाई की। दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इसी के चलते सलमान खान की फिल्म भारत भी छोड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अक्टूबर में शादी करने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: Box Office : इस स्त्री का कोई मुकाबला नहीं, दूसरे दिन मचाया कमाई का कोहराम

प्रियंका चोपड़ा लगातार खबरों में बनी हुई हैं। पहले वे जब निक जोनास के साथ मुंबई आई थी तब उनके अफेयर की खूब चर्चा थी। इसके बाद दोनों ने गोवा में वेकेशन एंजॉय किया। निक जोनास के कई म्यूजिकल इवेंट्स पर प्रियंका चोपड़ा को भी देखा गया था। इस कारण यह कयास लगाये जाने लगे थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। खैर, यह बात सही निकली और प्रियंका और निक अब सगाई कर चुकी हैं और बताया जा रहा है कि जल्द शादी भी करेंगे। 

यह भी पढ़ें: अपनी बहन पूजा के लिए सड़क पर आने को तैयार हैं आलिया भट्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.