Move to Jagran APP

सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा जमकर कर रही हैं एंजॉय, निक के साथ नई तस्वीरें हैं कमाल

प्रियंका ने 18 अगस्त को निक के साथ अपने मुंबई स्थित आवास पर भारतीय रीत-रिवाज़ से सगाई की। साथ ही रोका की रस्म भी हो गयी, जिसके बाद दोनों प्रेमियों का रिश्ता आधिकारिक हो गया।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 02:38 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 03:23 PM (IST)
सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा जमकर कर रही हैं एंजॉय, निक के साथ नई तस्वीरें हैं कमाल
सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा जमकर कर रही हैं एंजॉय, निक के साथ नई तस्वीरें हैं कमाल

मुंबई। इंगेजमेंट के बाद प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। मैक्सिको में छुट्टियां एंजॉय करने के बाद प्रियंका चोपड़ा हाल ही में यूएस ओपन में निक के साथ मैच का लुत्फ़ उठाते हुए दिखीं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक की कैमिस्ट्री देखकर आप भी अंदाज़ा लगा सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में किस क़दर डूबे हैं।

loksabha election banner

प्रियंका ने 18 अगस्त को निक के साथ अपने मुंबई स्थित आवास पर भारतीय रीत-रिवाज़ से सगाई की। साथ ही रोका की रस्म भी हो गयी, जिसके बाद दोनों प्रेमियों का रिश्ता आधिकारिक हो गया। प्रियंका मुंबई में अपना काम निपटाकर इन दिनों अमेरिका में हैं और निक के साथ घूमती नज़र आ रही हैं। 

मैच के दौरान की एक तस्वीर प्रियंका और निक दोनों ने शेयर की है, जिसमें दोनों दर्शक दीर्धा में बैठे हैं। निक के भाई जो जोनस भी इस तस्वीर में देखे जा सकते हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ने अपनी मॉम मधु चोपड़ा को भी टैग किया है।

प्रियंका और निक इससे पहले छुट्टियां मनाने मैक्सिको गये थे। सगाई के बाद प्रियंका की निक के साथ यह पहली ऑफ़िशियल वेकेशन थी। ज़ाहिर है कि दोनों का अंदाज़े-बयां अलग ही रहा। सोशल मीडिया में इस छुट्टी की जो तस्वीरें साझा की गयीं थीं, वो मैक्सिको के कैबो सैन ल्यूकस की थीं।

कैबो सैन ल्यूकस एक रिज़ॉर्ट सिटी है, जो मैक्सिको कैलिफॉर्निया प्रायद्वीप के दक्षिण में स्थित है। यह जगह सैलानियों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। प्रियंका निक के साथ वहां पहुंचीं।

तस्वीरें बता रही हैं कि प्रियंका काफ़ी ख़ुश हैं और निक एक ज़िम्मेदार मंगेतर के अंदाज़ में नज़र आये। प्रियंका और निक की रिलेशनशिप की ख़बरें सबसे पहले हॉलीवुड मीडिया से होते हुए मई में बॉलीवुड पहुंची थी।

वहां ये दोनों एक-दो इवेंट्स में साथ नज़र आये थे। हालांकि इस बीच प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा ने किसी विदेशी के साथ प्रियंका की शादी की संभावना से इंकार किया था, जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी थी। प्रियंका ने हाल ही में फ़रहान अख़्तर के साथ स्काय इज़ पिंक फ़िल्म का शेड्यूल पूरा किया है। हॉलीवुड की बात करें तो उन्होंने कुछ दिन पहले इज़ इंट इट रोमेंटिक फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है।

प्रियंका सलमान ख़ान के साथ भारत कर रही थीं, मगर निक के साथ सगाई की वजह से उन्होंने फ़िल्म छोड़ दी थी। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी निक के लिए अपने प्यार का इज़हार कुछ इस तरह से किया था। निक की तस्वीर पर उन्होंने लिप्स का इंप्रेशन चस्पा कर अपने प्यार की मुहर लगाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.