बर्थडे पर हॉट रेड ड्रेस में Priyanka Chopra ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हो गया वीडियो
बॉलीवुड की देसी क्वीन Priyanka Chopra ने 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की 'देसी क्वीन' प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने बर्थडे पर उन्होंने कितनी मस्ती की है इस बात का पता उनके एक वीडियो से चल रहा है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मस्तीभरे वीडियो को उनके पति निक जोनस ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
वायरल वीडियो में प्रिंयका रेड कलर की ड्रेस में सेक्सी डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल रंग की डीप नेक, शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो काफी हॉट भी लग रही हैं। निक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही निक ने प्रियंका को एक खास मैसेज के साथ जन्मदिन विश किया है। निक ने प्रियंका के दो फोटो शेयर किये जिसके साथ उन्होंने लिखा, तुम मेरी जिंदगी की रौशनी हो, मेरा दिल हो.. लव यू बेबी।
Light of my world. My whole heart. I love you baby. Happy birthday.
प्रियंका ने जन्मदिन पर उनकी सास डेनिस जोनस और बहन परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें एक खास मैसेज के साथ विशा किया है। डेनिस ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की हल्दी सेरेमनी की फोटो शेयर की जिसके साथ उन्होंने लिखा, खूबसूरत लड़की का खूबसूरत जन्मदिन, आई लव यू दिल।
ये भी पढ़ें : Nick Jonas ने Priyanka Chopra के बर्थडे पर लिखा ये प्यारा मैसेज, ‘तुम दिल हो मेरा...’
वहीं परिणीति ने लिखा, हैप्पी बर्थडे मीमी दीदी, आप जैसे दुनिया की में और कोई नहीं है। एक्ट्रेस और सिस्टर। आपको बता दें कि प्रियंका ने साल 2018 में ही निक जोनस से शादी की है। उनकी शादी उस वक्त काफी सुर्खियों में रही थी। वहीं प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फराहन अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।