Coronavirus के बीच Priyanka Chopra की घर आया नया मेहमान, आते ही हुआ नामकरण
बेटी के जन्म से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। हर काई अपनी खुशी एक दूसरे से शेयर कर रहा है। यही नहीं न्यूली पेरैंट्स ने अपनी बेटी का नाम भी रख लिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा परिवार में एक नन्हें मेहमान का स्वागत हुआ है। गेम ऑफ थ्रोंस फेम एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस माता पिता बन गए हैं। उनके घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। बेटी के जन्म से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। हर काई अपनी खुशी एक दूसरे से शेयर कर रहा है। यही नहीं न्यूली पेरैंट्स ने अपनी बेटी का नाम भी रख लिया है।
View this post on Instagram
जो जोनस और सोफी टर्नर ने अपने अपनी प्यारी सी बेटी का नाम 'विला जोनस' रखा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रियंका के ससुराल वाले फिल्हाल कोई बड़ी पार्टी का तो नहीं कर सकेंगे। लेकिन हां परिवार के साथ इस खुशी को वो जरूर ही शानदार तरीके से मनाएंगे।
So proud of this fam. Congratulations @jonasbrothers you guys crushed it today. #grammys
आपको बता दें कि सोफी और जो ने पिछले ही साल इटली में शादी की थी। शादी के बाद दोनों की कई खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी। दानों की शादी में प्रियंका चोपड़ा एक प्यारी सी गुलाबी साड़ी में हर किसी का दिल जीता था। इस भारतीय परिधान में प्रियंका ने सभी का दिल जीत लिया था। शादी में प्रियंका ने अपने लुक से चार चांद लगाए थे।
प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर एक दूसरे के काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तस्वीरों में उनके बीच की बॉन्डिंग को साफ देखा जा सकाता है। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, सोफी टर्नर और जो जोनस इन सभी को अक्सर ही वेकेशन में एक साथ चिल करते देखा जाता है। वहीं प्रियंका भी सोशल मीडिया पर अक्सर ही ससुराल वालों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।