Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Jonas बनीं MAMI फ़िल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन, दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा- मैं नयी भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं। जियो मामी फ़िल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन। एक सोच रखने वाले लोगों की एक बेहतरीन टीम के साथ काम करते हुए हम इस फेस्टिवल को नई रचनात्मकता के साथ नया रूप दे रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 18 Aug 2021 07:30 AM (IST)
Priyanka Chopra Jonas बनीं MAMI फ़िल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन, दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस
Priyanka Chopra Mami film festival chairperson. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की हदों से निकलकर ख़ुद को ग्लोबल स्टार के रूप में स्थापित कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अब एक नई ज़िम्मेदारी कुबूल की है। उन्हें MAMI मुंबई फ़िल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। प्रियंका ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए देते हुए कहा कि वो भारतीय सिनेमा को विश्व पटल पर लेकर जाएंगी। प्रियंका ने दीपिका पादुकोण की जगह ली है, जिन्होंने अप्रैल में यह पद छोड़ दिया था।

loksabha election banner

प्रियंका को मामी (Mumbai Academy Of The Moving Image) के बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ ने एक स्वर से चुना। इस बोर्ड में नीता अम्बानी, अनुपमा चोपड़ा, अजय बिजली, आनंद महिंद्रा, फ़रहान अख़्तर, ईशा अम्बानी, कबीर ख़ान, कौस्तुभ धावसे, किरण राव, राणा दग्गूबटी, रितेश देशमुख, रोहन सिप्पी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विक्रमादित्य मोटवाने, विशाल भारद्वाज और ज़ोया अख़्तर शामिल हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने विख्यात फ़िल्ममेकर मार्टिन स्कोर्सेस की एक कोट के साथ अपनी बात शुरू की- अब हमें पहले से कहीं अधिक एक-दूसरे के साथ बात करने की ज़रूरत है और हम किस तरह दुनिया देखते हैं, यह समझने की ज़रूरत है। इसके लिए सिनेमा सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। 

प्रियंका ने लिखा- इस विचार के साथ मैं नयी भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं... जियो मामी फ़िल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन। भारत का अग्रणी फ़िल्म फेस्टिवल। एक सोच रखने वाले लोगों की एक बेहतरीन टीम के साथ काम करते हुए, हम इस फेस्टिवल को नई रचनात्मकता के साथ नया रूप दे रहे हैं। यह ज़ोरदार बदलाव पिछले दो सालों में दुनिया जिस तरह बदली है, उसके अनुरूप होंगे। इस नये अध्याय के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

छह महीने चलेगा फ़िल्म फेस्टिवल

इसके साथ पोस्ट किये गये वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि अगर भारतीय सिनेमा को पेश करने के लिए एक शो-केस बनाया है तो मैं तैयार हूं। इसी भावना के साथ मैं जियो मामी मुंबई फ़िल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन की ज़िम्मेदारी ले रही हूं। मैं हमेशा इस बात को मानती रही हूं कि भारत के हर हिस्से में सिनेमा के पास ऐसा बहुत कुछ है, जो विश्व सिनेमा को दिया जा सकता है। मैंने ख़ुद के लिए यह मिशन बनाया है। जब मैंने अपनी प्रोडक्शन कम्पनी पर्पल पेबल्स शुरू की थी तो उसका यही उद्देश्य था। अब इसे मैं इस मिशन का विस्तार करने और आगे ले जाने की कोशिश करूंगी। इस फेस्टिवल को दुनिया के मौजूदा बदलावों के अनुरूप बदला जा रहा है। भारतीय और विश्व सिनेमा के संगम को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।

प्रियंका ने बताया कि इस बार जियो मामी फ़िल्म फेस्टिवल की टाइमलाइन को विस्तारित किया जा रहा है। सिर्फ़ एक हफ़्ते का फ़िल्म फेस्टिवल होने के बजाय अब यह अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक चलेगा। प्रियंका ने कहा कि इसे हम ऐसा फेस्टिवल बनाएंगे, जिस पर सभी को गर्व होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.