प्रियंका चोपड़ा थीं लाइव, तभी निक ने पीछे गिरा दिया बर्तन, एक्ट्रेस को आया गुस्सा, Video वायरल
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगातार अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़ी हुई हैं। वह अक्सर ही अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बात करती रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन की वजह से आज सभी के पास सोशल मीडिया ही एक ऐसा जरिया है जिससे लोग एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। वहीं स्टार्स अपने बारे में नई अपडेट्स फैंस को सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे हैं। कोई अपनी नई तस्वीर शेयर कर रहा है तो कोई वीडियो तो कोई लाइव आकर अपने फैंस से बात कर रहा है। वहीं फैंस को भी अपने फेवरेट स्टार्स के अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका पति निक की वजह से गुस्से में नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगातार अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़ी हुई हैं। वह अक्सर ही अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बात करती रहती हैं। वहीं हाल ही में लॉकडाउन के दौरान वह एक बार फिर लाइव वीडियो में फैंस से बात करती नजर आईं। लेकिन उनके इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
बता दें कि जब प्रियंका चोपड़ा लाइव वीडियो पर थीं, जब निक जोनस ने पीछे से किचन में बर्तन गिरा दिए। इस बात से प्रियंका को गुस्सा आ गया। प्रियंका का ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका के चेहरे पर गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है। ये वीडियो प्रियंका के एक फैन क्लब ने शेयर किया है।
प्रियंका लाइव वीडियो में आकर बात कर रही हैं। वह वीडियो में कह रही हैं, 'मुझे पता है कि ये मुश्किल वक्त है और हम वो सब कर रहे हैं, जो हमें करना चाहिए...'। इतने में उनके पीछे से निकल कर पति निक जोनस किचन में जाते हैं और जाते ही वहां बर्तन गिरा देते हैं। बर्तन गिरने की तेज आवाज प्रियंका के वीडियो में साफ सुनाई दे रही है।
बर्तन गिरने की आवाज सुनकर प्रियंका वीडियो में डिस्टर्ब हो जाती हैं। वीडियो में वह कुछ बोलती तो नहीं हैं लेकिन वह उनके फेस एक्सप्रेशन से साफ नजर आ रहा है कि वह गुस्से में हैं। प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।