Move to Jagran APP

तो ये है निकयंका का अगला कदम, हनीमून, फ़िल्में और फिर हॉलीवुड रिसेप्शन

अब भी निकयंका सेलिब्रेशन खत्म नहीं हुआ है, अभी इनकी और तस्वीरें वायरल होना बाकी है।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 04:28 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 10:19 AM (IST)
तो ये है निकयंका का अगला कदम, हनीमून, फ़िल्में और फिर हॉलीवुड रिसेप्शन
तो ये है निकयंका का अगला कदम, हनीमून, फ़िल्में और फिर हॉलीवुड रिसेप्शन

मुंबई। पिछले कई दिनों से बॉलीवुड सिर्फ शादियां मना रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने सभी को बिजी कर रखा था। लेकिन, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की धूम ख़तम होने का नाम ही नहीं ले रही है।

loksabha election banner

1 दिसंबर को जोधपुर में ग्रैंड शादी करने के बाद निकयंका ने 4 दिसम्बर को दिल्ली में भी अपने परिवार के लिए एक रिसेप्शन रखा था। शादी से लेकर उनके इस रिसेप्शन की कई तस्वीरें सामने आई और हर एक तस्वीर इन्टरनेट पर वायरल हो गई। इसके बाद इन्होंने मुंबई में भी मीडिया और अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए भी रिसेप्शन रखा लेकिन, अब भी इनका सेलिब्रेशन खत्म नहीं हुआ है। अभी इनकी और तस्वीरें वायरल होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: वरुण धवन की ये बातें सुन कर फूली नहीं समाएंगी सारा अली ख़ान और जाह्नवी कपूर

बता दें कि प्रियंका और निक अब अपने हॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए भी लॉस एंजेल्स में भी एक ख़ास रिसेप्शन रखने वाले हैं। लेकिन उससे पहले भी ये बेहद बिजी रहने वाले हैं। ख़बरों की माने तो प्रियंका और निक जल्द ही स्विट्ज़रलैंड में अपने हनीमून के लिए रवाना होने वाले हैं। इसके बाद प्रियंका फिर से मुंबई आएंगी और फ़रहान अख्तर और जायर वासिम के साथ अपनी फ़िल्म 'द स्काय इज़ पिंक' की शूटिंग करेंगी। और इसके बाद जनवरी लास्ट वीक में वो निक से मिलने लॉस एंजेल्स जाएंगी और वहां दोनों मिलकर अपने हॉलीवुड दोस्तों के लिए ख़ास रिसेप्शन रखने वाले हैं। हालांकि, अब तक निकयंका की टीम इस ग्रैंड रेस्प्शन के लिए ख़ास वेन्यू ढूंढ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रिसेप्शन के बाद पति निक जोनस को लेकर सलमान के घर क्यों पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक के इस हॉलीवुड रिसेप्शन में Kerry Washington, Dwayne Johnson, Ellen DeGeneres, Meghan, भी शामिल हैं। इसके अलावा निक के म्युज़िक वर्ल्ड के कुछ दोस्त और प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी इस ग्रैंड रिसेप्शन का हिस्सा बनेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.