Move to Jagran APP

सगाई से पहले निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा परिवार संग यूं आये नज़र, देखे तस्वीरें

बड़ा सवाल है कि क्या प्रियंका और निक की शादी के लिए ही काउबॉय निंजा वाइकिंग की शूटिंग टाली गयी है?

By Hirendra JEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 09:01 AM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 08:14 AM (IST)
सगाई से पहले निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा परिवार संग यूं आये नज़र, देखे तस्वीरें
सगाई से पहले निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा परिवार संग यूं आये नज़र, देखे तस्वीरें

मुंबई। पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास लगातार चर्चा में हैं। दोनों की सगाई से लेकर शादी तक की बातें हो रही हैं। निक इन दिनों इंडिया में हैं। शुक्रवार रात प्रियंका चोपड़ा निक जोनास और परिवार के साथ मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में डिनर करने पहुंची।

loksabha election banner

डिनर डेट से आयी इन तस्वीरों में एक बार फिर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की बॉन्डिंग देखी जा सकती है। निक के साथ स्माइल करती हुई प्रियंका की यह तस्वीर देख कर समझा जा सकता है कि दोनों कितने करीब हैं। प्रियंका इससे पहले भी कई बार निक के साथ देखी जा चुकी हैं। देश से लेकर विदेश तक से दोनों की हाथों में हाथ डाले कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैरती रही हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही प्रियंका निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए इंडिया लायी थीं। निक जोनास एक अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। उनके और प्रियंका के अफेयर की ख़बरें काफी दिनों से चल रही थीं। कुछ महीने पहले जब प्रियंका चोपड़ा निक के साथ उनके कजन की शादी में पहुंची थीं तभी से इनके रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। दोनों को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं! 25 साल के निक और 35 की प्रियंका चोपड़ा के बीच उम्र के अंतर पर भी सोशल मीडिया में काफी कुछ लिखा जा रहा है। बहरहाल, इस बार निक अपने माता-पिता के साथ इंडिया आये हैं। इस तस्वीर में आप निक के पिता को देख सकते हैं।

हाल ही में एक कार्यक्रम में प्रियंका ने निक से सगाई वाली बात पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा। इस बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि- 'मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में मैं ज्यादा बाहर नहीं बताना चाहती। मैं एक लड़की हूं और यह मेरा अधिकार है कि मैं उसे अपने पास ही रखूं। मेरा परिवार, मेरे दोस्ती, मेरे रिश्ते ऐसी चीजें है, जिन्हें मुझे डिफेंड या किसी को समझाना नहीं है। कभी-कभी मैं हंस देती हूं। कभी-कभी मैं नाराज हो जाती हूं लेकिन, अक्सर मैं अपने प्रवक्ता से कहती हूं कोई बात नहीं, आज की खबरें कल की रद्दी होगी।' गौरतलब है कि इससे पहले भी निक इंडिया का दौरा कर चुके हैं। पहली बार तो वो खुद प्रियंका चोपड़ा के साथ ही इंडिया आये थे।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का टीवी शो ‘क्वांटिको’ अब खत्म हो गया है। सलमान ख़ान के साथ ‘भारत’ फ़िल्म से अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा क्रिस प्रैट के लीड रोल वाली हॉलीवुड फ़िल्म 'काउबॉय निंजा वाइकिंग' के लिए चर्चा में रहीं लेकिन, फिलहाल इस फ़िल्म के अभी आगे टलने की ख़बर आ चुकी है।

बड़ा सवाल है कि क्या प्रियंका और निक की शादी के लिए ही 'काउबॉय निंजा वाइकिंग' की शूटिंग टाली गयी है? ज़ाहिर है इन सबके जवाब के लिए हमें थोड़ा इंतज़ार करना होगा! शुक्रवार देर शाम प्रियंका और निक के साथ प्रियंका की मॉम भी इस दौरान मौजूद रहीं!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.