Nick Jonas के कॉन्सर्ट में नहीं पहुंच पाई फैन तो पति संग हॉस्पिटल पहुंच गईं Priyanka Chopra, देखें वीडियो
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा अपने फैंस का पूरा ख्याल रखती हैं। प्रियंका भले ही विदेश में रहती हों लेकिन अपने फैंस से मिलने का वो कोई मौका नहीं छोड़तीं। Photo-Insta
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा अपने फैंस का पूरा ख्याल रखती हैं। प्रियंका भले ही विदेश में रहती हों, लेकिन अपने फैंस से मिलने का वो कोई मौका नहीं छोड़तीं। यही वजह से है कि लोग उन्हें इतना प्यार करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फीमेल फैन के लिए भी कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
प्रियंका और जोनस ब्रदर्स का एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा हॉस्पिटल में दिख रहे हैं, लेकिन वो किसी तकलीफ की वजह से नहीं बल्कि किसी को खुश करने के लिए यहां पहुंचे हैं। आपको पता होगा कि हाल ही में जोनस ब्रदर्स ने 'हैप्पीनेस बिगिन्स कॉन्सर्ट' में परफॉर्म किया था।
इस कॉन्सर्ट उनकी एक फीमेल फैन इस वजह से नहीं पहुंच पाई क्योंकि वो अस्पताल में भर्ती थी। ये बात जब प्रियंका और जोनस ब्रदर्स को पता चली तो वो चारों फैन को सरप्राइज देने हॉस्पिटल पहुंच गए। इतना ही नहीं उन लोगों ने वहां फैन के साथ सेल्फी भी क्लिक की। पहले तो जोनस ब्रदर्स और प्रियंका को वहां देखकर फैन को यकीन ही नहीं हुआ। उन सब को वहां देखकर वो बहुत खुश हुई। लेकिन बाद में उसने सबसे काफी बातें की।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा आगे आकर फैन से हाथ मिलाती हैं उसके बाद वो दरवाज़े के पास खड़ी हो जाती हैं। इसके बाद जोनास ब्रदर्स उस फैन से बातचीत करत हैं उसका हालचाल पूछते हैं। निक और प्रियंका के इस व्यवहार की हर कोई तारीफ कर रहा है।