Move to Jagran APP

अपनी शादी में आखिर क्या पहनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

प्रियंका दो ट्रेडिशन से शादी करने जा रही हैं लेकिन, ऐसा कहा जा रहा है कि आउटफिट को लेकर वो दोनों ही शादियों में भारतीय पारंपरिक पोशाक का चयन कर सकती हैं।

By Hirendra JEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 01:14 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 07:28 AM (IST)
अपनी शादी में आखिर क्या पहनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने प्यार निक जोनास के साथ 2 दिसंबर को शादी करने जा रही हैं। यह शादी जोधपुर, राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। फैंस और मीडिया की नज़रें लगातार निक और प्रियंका की शादी से लेकर तमाम तरह की तैयारियों पर है।

loksabha election banner

इन सबके बीच कई लोगों के मन में यह सवाल भी उठने लगे हैं कि अपनी शादी के मौके पर प्रियंका चोपड़ा आखिर क्या आउटफिट पहन सकती हैं? तो इस रिपोर्ट में हम आपको यह बताने की कोशिश करेंगे कि अपनी शादी में प्रियंका कैसी दिख सकती हैं! निक और प्रियंका जोधपुर पहुंच चुके हैं। आपको याद होगा कि इससे पहले मुंबई में प्रियंका के घर पर एक पूजा रखी गयी थी, ऊपर की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पूजा के मौके पर प्रियंका कुछ इस अंदाज़ में नज़र आई थीं। इस विशेष पूजा में देसी गर्ल प्रियंका ने पास्टल ब्लू कलर का एंब्रॉयडरी डिजाइनर सूट पहना था। लेकिन, सबसे खास बात यह है कि इस सूट को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। मशहूर डिजाइनर और बॉलिवुड के चहेते मनीष मल्होत्रा से प्रियंका चोपड़ा की अच्छी दोस्ती भी है। हाल ही में जब इटली में मुकेश अंबानी की बेटी की सगाई की पार्टी हुई थी, तब भी प्रियंका चोपड़ा मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किये गए आउटफिट में दिखीं थीं।

यह भी पढ़ें: जोधपुर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, देखें ताज़ा तस्वीरें

 उससे पहले मुंबई में हुए मुकेश अंबानी की एक पार्टी में निक के साथ प्रियंका कुछ इस अंदाज़ में दिखी थीं! आप देख सकते हैं इस रेड ट्रेडिशनल लुक में प्रियंका काफी जंच रही हैं!

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तरह प्रियंका और निक भी दो ट्रेडिशन से शादी करने वाले हैं। भारतीय रीति रिवाज से होने वाली देसी शादी में प्रियंका क्या पहनेंगी इस बात को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है! इस वक्त मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची सबसे ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ ही रणवीर सिंह का भी वेडिंग ड्रेस तैयार किया था। लेकिन, मनीष मल्होत्रा के साथ प्रियंका की जैसी बॉन्डिंग है और वो कई मौके पर मनीष के तैयार किये ड्रेस पहन चुकी हैं तो ऐसे में यह माना जा सकता है कि प्रियंका अपनी शादी मनीष द्वारा तैयार किये गए आउटफिट में करेंगी! नीचे की तस्वीर मुंबई पुलिस के उमंग कार्यक्रम की है, जिसमें भी प्रियंका मनीष मल्होत्रा के तैयार किये गए आउटफिट में नज़र आ चुकी हैं। 

यह भी माना जा रहा है कि शादी के पूरे माहौल में प्रियंका तीन से चार अलग-अलग लुक में दिखाई देंगी। ऐसे में हो सकता है कि वो मनीष के अलावा भी किसी और ड्रेस स्टाइलिस्ट द्वारा तैयार आउटफिट में नज़र आये। मनीष मल्होत्रा के अलावा राघवेंद्र राठौड़, रोहित बल, अबू जानी, संदीप खोसला आदि भी बॉलिवुड के पसंदीदा डिजाइनर्स हैं। नीचे की तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अनीता डोगरे के एक स्टाइलिश आउटफिट में नज़र आ रही हैं।

प्रियंका के रोके से लेकर सगाई और शादी से पहले पूजा की बात करें तो जितनी भी रस्में हुई हैं, उन सबमें भारतीय पारंपरिक तरीका हावी रहा है। ज़ाहिर है प्रियंका अपनी शादी में भी ट्रेडिशनल लुक में नज़र आयेंगी। 

यह भी पढ़ें: सुष्मिता सेन समेत इन 7 अभिनेत्रियां ने नहीं की शादी, जानिये वजह

हालांकि, प्रियंका दो ट्रेडिशन से शादी करने जा रही हैं लेकिन, ऐसा कहा जा रहा है कि आउटफिट को लेकर वो दोनों ही शादियों में भारतीय पारंपरिक पोशाक का चयन कर सकती हैं। राजस्थान के जोधपुर के महल में शादी करने की बात से यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि वो पारंपरिक राजस्थानी दुल्हन की तरह भी नज़र आ सकती हैं!  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.