Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास ने फ्रेम करवाया गठबंधन, नए घर में ऐसे संजोई अपने प्यार की निशानी

अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने LA में एक नया घर लिया है। जिसमें पहली बार उन्होंने दीपावली की पूजा की थी। इस दौरान की कई तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में प्रियंका के फैंस ने कुछ ऐसा नोटिस कर लिया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 04:32 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 07:21 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास ने फ्रेम करवाया गठबंधन, नए घर में ऐसे संजोई अपने प्यार की निशानी
पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेश में जाकर बस गई हैं। लेकिन प्रियंका फैंस को अक्सर बताती रहती हैं कि वो दिल से अब भी देसी ही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी की थी। दोनों ने शादी भारत में ही की थी। लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस विदेश में पति और परिवार के पास जा बसीं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने LA में एक नया घर लिया है। जिसमें पहली बार उन्होंने दीपावली की पूजा की थी। इस दौरान की कई तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में प्रियंका के फैंस ने कुछ ऐसा नोटिस कर लिया है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।

loksabha election banner

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने LA वाले नए घर में पहली बार लक्ष्मी पूजा की। लक्ष्मी पूजा के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर में दिवाली पार्टी भी की। पार्टी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए घर को दुल्हन की तरह सजाया था। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर कीं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में प्रियंका के घर की दीवार पर कुछ ऐसा दिखा। जिसके लिए प्रियंका और निक की जमकर तारीफ हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए घर की दीवार पर अपनी हिंदू शादी के गठबंधन को फ्रेम करवाकर रखा है। जिससे पता चलता है कि प्रियंका और निक के लिए ये शादी, इनका रिश्ता और प्यार कितना गहरा है। प्रियंका चोपड़ा के गठबंधन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को प्रियंका के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ एक्ट्रेस की क्रिटिविटी की भी जमकर सराहना की जा रही है।

बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के लिए ये दिवाली बेहद खास रही। प्रियंका और निक भी अपने नए घर में दीपावली का त्योहार मनाकर बेहद खुश नजर आए। प्रियंका और निक ने नए घर से बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने लिली सिंह की दिवाली पार्टी में भी शिरकत की थी। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का रेट्रो लुक फैंस को खूब पसंद आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.