Move to Jagran APP

Priyanka Nick First Photo: ये है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की साथ में पहली फोटो, कुछ ऐसे की थी क्लिक

Priyanka Chopra And Nick Jonas Photo प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ ली गई अपनी पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 09:24 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 09:24 AM (IST)
Priyanka Nick First Photo: ये है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की साथ में पहली फोटो, कुछ ऐसे की थी क्लिक
Priyanka Nick First Photo: ये है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की साथ में पहली फोटो, कुछ ऐसे की थी क्लिक

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्सर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें छाईं रहती हैं। इंस्टाग्राम पर निक और प्रियंका के अकाउंट से लेकर उनके फैन पेज तक दोनों की साथ कई तस्वीरें नज़र आती हैं, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ बॉन्डिंग शेयर करते नज़र आते हैं। वहीं, कई रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जाती है। आपने दोनों की तस्वीरें तो काफी देखी होंगी और उनकी लव स्टोरी के बारे में भी पढ़ा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर निक और प्रियंका ने पहली बार एक साथ फोटो कब क्लिक की थी...

loksabha election banner

अब तो निक और प्रियंका घर में भी काफी तस्वीरें लेते रहते हैं और एक दूसरे की केयरिंग के बारे में बताने वाली तस्वीरें अपलोड करते रहते हैं, लेकिन उन्होंने पहली फोटो दो साल पहले ली थी। उन्होंने दो साल पहले पहली बार एक सेल्फी ली थी, जिसमें दोनों किसी कंसर्ट में नज़र आ रहे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा कैप लगाए हुए रेड आउटफिट में नज़र आ रही हैं जबकि निक भी कैप लगाए हुड वाली टीशर्ट और ब्लैक जैकेट पहने नज़र आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2 years ago today we took our very first picture together. Every day since then you have brought me endless joy and happiness. I love you @nickjonas Thank you for making our life together so incredible. Here’s to many more date nights... ❤️😍

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस फोटो को शेयर किया है और फोटो के बारे में बताया है। उन्होंने फोटो के साथ लिखा-'दो साल पहले आज ही के दिन, हमने पहली बार एक साथ फोटो क्लिक की थी। तब से आप हर दिन मेरे लिए अनंत आनंद और खुशी लेकर आए हैं। आई लव यू @nickjonas हमारे जीवन को इतना अविश्वसनीय बनाने के लिए धन्यवाद।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Life as it should be. 🌊 ❤️📸 @divya_jyoti

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

दोनों का ये कूल पोज आपको काफी पसंद आएगा। वैसे प्रियंका और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 में शादी की थी और उनकी शादी को भी दो साल होने वाले हैं। इसका मतलब ये है कि प्रियंका ने अपनी शादी से कुछ महीने पहले ही निक के साथ फोटो क्लिक करवाई थी। खैर, यह फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और लोग उन्हें विश भी कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Expectation vs. Reality 📸- @divya_jyoti

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

वैसे प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। कई बार उन्होंने अपने पति के साथ बिताए जा रहे क्वालिटी टाइम की फोटो भी फैंस के साथ शेयर की है और कई बार मस्ती मजाक के वीडियो भी शेयर किए हैं। फिलहाल, दोनों क्वारंटाइन हैं और इस वक्त की अपडेट्स भी प्रियंका अपने इंस्टाग्राम पर देती रहती हैं, जब वो कई दिनों बाद घर से बाहर निकली थीं, तो उन्होंने फैंस के साथ इस दौरान की सेल्फी शेयर की थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.