Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Donation: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए प्रियंका-निक जोनस, ऐसे की मदद

Priyanka Chopra Donation प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने असम में आई बाढ़ त्रासदी में जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए दान दिया है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 01:11 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 02:26 PM (IST)
Priyanka Chopra Donation: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए प्रियंका-निक जोनस, ऐसे की मदद
Priyanka Chopra Donation: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए प्रियंका-निक जोनस, ऐसे की मदद

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने निजी जीवन, पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन को अच्छे से मैनेज कर लेती हैं। एक्ट्रेस ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, बल्कि सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस एक लग्जरी लाइफस्टाइल फॉलो करने के साथ ही जरुरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहती हैं और कई मौकों पर उन्होंने एनजीओ, इंटरनेशनल संगठन और सरकारों के माध्यम से लोगों की मदद की है। अभी एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंसलेस में रह रही हैं, लेकिन फिर भी भारत में भी सक्रिय रहती हैं।

loksabha election banner

हाल ही में एक्ट्रेस ने कोरोना वायरस महामारी में पीएम केयर फंड और यूनिसेफ को पैसे दान किए थे ताकि डेली वैजेज वर्कर्स की मदद हो सके। अब एक्ट्रेस असम में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। एक्ट्रेस और उनके पति ने असम बाढ राहत कोष में मदद की है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को भी मदद करने के लिए कहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस आपदा की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए लोगों से अपील की है और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इंफो फोटो जारी किए हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है- 'जब हम सभी अभी वैश्विक महामारी के प्रभावों से निपट रहे हैं, असम का भारतीय राज्य एक और बड़े संकट से जूझ रहा है। मानसून की भारी बारिश से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली बाढ़ से यह तबाह हो गया। जीवन और भूमि/संपत्ति पर पड़ रहा प्रभाव अकल्पनीय है। तेजी से बढ़ रहे जल स्तर ने दुनिया के सबसे बेहतरीन वन्यजीव अभयारण्यों में से एक काजीरंगा नेशनल पार्क में भी बाढ़ ला दी है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'उन्हें हमारे ध्यान और समर्थन की आवश्यकता है। मैं कुछ विश्वसनीय संगठनों की जानकारी दे रही हूं, जो असम में जमीन पर कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। निक और मैंने इन सभी को दान दिया है। आइए हम उनका समर्थन करें ताकि वे ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.