प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हनीमून पर...पहुंचे यहां
इन दिनों प्रियंका और निक हनीमून मना रहे हैं और हाल ही में कुछ तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं जिसमें दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताते देखा जा सकता है।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर में शादी की। शादी से पहले जिस तरह से यह खूबसूरत कपल खबरों में बना रहा अब शादी के बाद भी दोनों की खूब चर्चा है। इन दिनों प्रियंका और निक हनीमून मना रहे हैं और हाल ही में कुछ तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं जिसमें दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताते देखा जा सकता है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को लेकर खबर आई है कि दोनों कैरेबियन (Caribbean) में हैं जहां पर दोनों हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। 26 साल के हॉलीवुड सिंगर एक्टर निक जोनास ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा संग एक खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री से मिलने पहुंची बॉलीवुड की फौज, इस काम के लिए गए थे सब
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा बीच पर हैं। वहां वे खूब एंजॉय कर रही हैं। और यह वीडियो खुद निक ने बनाया है।
यह भी पढ़ें: Tv पर वापसी करते ही कपिल शर्मा का धमाका, शो की TRP जानकर चौंक जाएंगे आप
आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले निक और प्रियंका फेमिली वेकेशन पर स्विट्जरलैंड गए थे। यहां पर ही नया साल मनाया था। साथ में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी थे। वहीं, निक के परिजन भी खास तौर पर मौजूद थे।
Jump jump jump jump.. @madhumalati @mamadjonas @sophiet 🙌🏽 #2019
प्रियंका ने स्विट्जरलैंड से भी कुछ तस्वीरों और वीडियो को साझा किया था।
बताते चलें कि, प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने अगस्त में सगाई और रोका किया था।