प्रियंका चोपड़ा ने बीच कंसर्ट में निक जोनस को किया किस, वीडियो हो रहा वायरल
Priyanka Chopra And Nick Jonas Kiss Video प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस का एक किस वीडियो वायरल हो रहा है जो एक अमेरिका में हो रहे एक कंसर्ट का है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया हो या कोई सार्वजनिक प्लेस... अपने प्यार का इजहार करना नहीं भूलते और एक दूसरे को स्पेशल फील करवाते हैं। कई बार दोनों के ऐसे वीडियो आए हैं, जो बताते हैं कि दोनों के बीच कितनी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका और निक एक दूसरे को किस कर रहे हैं।
इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका चोपड़ा एक कंसर्ट में हिस्सा ले रही हैं और वहां सभी सिंगर्स दौड़कर परफॉर्म कर रहे हैं। सभी सिंगर्स दौड़कर ऑडिएंस में बैठे अपने साथ वालों से मिलते हुए दौड़ रहे हैं और किस कर रहे हैं। उसी में निक जोनस भी शामिल हैं और वो ऑडियंस के बीच खड़ी प्रियंका चोपड़ा के पास दौड़ते हुए आते हैं और किस करते हैं।
अब प्रियंका और निक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान प्रियंका ब्लू टॉप में नजर आ रही हैं और निक के इस शो में इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान की कई और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो काफी खुबसूरत भी लग रही हैं।
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो निक जोनस के साथ हैं। इस फोटो में दिख रहा है कि दोनों एक सोफे पर बैठे हैं और प्रियंका उनके गले में हाथ डालकर बैठी हैं। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि यह फोटो कंसर्ट के बाद की है और दिख रहा है कि कपल कैसे कंसर्ट के बाद चिल कर रहे हैं।