Move to Jagran APP

दुनिया में सबसे अधिक मांग वाले सितारों की सूची में प्रियंका चोपड़ा, शाह रुख़ ख़ान और कियारा आडवाणी

हैरत की बात यह है कि टॉप 10 मोस्ट इन-डिमांड एक्टर्स की सूची में शाह रुख़ ख़ान पहले पायदान पर हैं जबकि तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन दूसरे स्थान पर आये हैं। टॉप 10 में सिर्फ़ दो महिला कलाकार शामिल हैं जिनमें से एक प्रियंका हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 26 Aug 2021 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 06:57 AM (IST)
दुनिया में सबसे अधिक मांग वाले सितारों की सूची में प्रियंका चोपड़ा, शाह रुख़ ख़ान और कियारा आडवाणी
SRK, Priyanka Chopra and Kiara Advani. Photo- Instagram, Mid-Day

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले कुछ सालों में ख़ुद को एक ग्लोबल स्टार के रूप में स्थापित किया है। प्रियंका की लोकप्रियता का अंदाज़ा एक स्टडी से चलता है, जिसके मुताबिक़ प्रियंका दुनिया की सबसे अधिक मांग वाले कलाकारों में तीसरे स्थान पर हैं। हैरत की बात यह है कि टॉप 10 मोस्ट इन-डिमांड एक्टर्स की सूची में शाह रुख़ ख़ान पहले पायदान पर हैं, जबकि तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन दूसरे स्थान पर आये हैं। टॉप 10 में सिर्फ़ दो महिला कलाकार शामिल हैं, जिनमें से एक प्रियंका हैं।

loksabha election banner

पैरट एनालिटिक्स ने यह सर्वे 20 जुलाई से 18 अगस्त के बीच किया था। इस सर्वे में निष्कर्ष निकला कि भारतीय कलाकार सबसे अधिक डिमांड रखते हैं। इस लिस्ट में बाक़ी कलाकारों में धनुष, टॉम हिडलटन, दुल्कर सलमान, सलमान ख़ान, सुंग हूं, कियारा आडवाणी और महेश बाबू भी शामिल हैं। सिर्फ़ अमेरिका में टॉम हिडलटन सबसे अधिक मांग वाले सितारे हैं। उनके बाद जेनिफर लोपेज हैं। 

प्रियंका के हॉलीवुड करियर की बात करें तो अब वो किआनु रीव्स के साथ मैट्रिक्स 4 में दिखायी देंगी, जो द मैट्रिक्स- रिसरेक्शंस शीर्षक से सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वहीं, बॉलीवुड में प्रियंका अब फ़रहान अख़्तर निर्देशित फ़िल्म जी ले ज़रा में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में प्रियंका कटरीना कैफ़ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका फ़िल्मों के प्रोडक्शन से भी जुड़ी हैं। इसके अलावा प्रियंका ड्रामा सीरीज़ सिटेडल (Citadel) की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर की है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इस लिस्ट में शाह रुख़ ख़ान का पहले नम्बर पर आना इसलिए भी हैरानी भरा है, क्योंकि तीन साल से उनकी कोई फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई है। 2018 में आयी ज़ीरो में शाह रुख़ आख़िरी बार पर्दे पर नज़र आये थे। हालांकि, शाह रुख़ सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। 

वहीं, कियारा आडवाणी हाल ही में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई फ़िल्म शेरशाह में नज़र आयी थीं। इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। फ़िल्म को काफ़ी सराहा जा रहा है। फीमेल लीड में कियारा की सबसे सफल फ़िल्म कबीर सिंह है, जिसमें शाहिद कपूर ने लीड रोल निभाया था। यह तेलुगु फ़िल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.