प्रियंका चोपड़ा और जाह्नवी कपूर पार्टी मूड में, ईशान खट्टर और तब्बू भी शामिल, तस्वीरें
Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा और जाह्नवी कपूर Janhvi Kapoor इन दिनों पार्टी के मूड में! इन लेटेस्ट तस्वीरों में दिखा ग्लैमर..
मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों जैसे पार्टियों का मौसम है। रविवार को जहां एक तरफ मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी Akash Ambani Shloka Mehta Wedding की वेडिंग पार्टी हुई तो वहीं सलमान ख़ान Salman Khan भी पार्टी करते दिखे। लेकिन, अब प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra और जाह्नवी कपूर Janhvi Kapoor की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वो एक बार फिर से पार्टी के मूड में नज़र आ रही हैं।
दरअसल यह पार्टी रोहिणी अय्यर के यहां हुई। इस पार्टी में बॉलीवुड से भी कई सेलिब्रिटी पहुंचे। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस दौरान बेहद स्टाइलिश अवतार में नज़र आईं। आप देख सकते हैं प्रियंका ने इस दौरान एक अलग तरह का स्टाइलिश टॉप पहना हुआ है। याद दिला दें कि जाह्नवी कपूर और प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में भी पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें: अंबानी ही नहीं सलमान ख़ान ने भी की पार्टी, कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर समेत पहुंचे ये स्टार्स, तस्वीरें
प्रियंका के साथ उनकी मॉम मधु चोपड़ा भी इस पार्टी में मौजूद रहीं! मधु चोपड़ा ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखीं।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर भी इस पार्टी में कुछ इस अंदाज़ में पहुंची। आप देख सकते हैं जाह्नवी इस ट्रेडिशनल आउटफिट में कितनी खूबसूरत लग रही हैं। कान में झूमके, हाथों में कंगन और इस लहंगे नुमे ड्रेस में जाह्नवी किसी परी की तरह लग रही हैं।
जाह्नवी के डेब्यू फ़िल्म धड़क के हीरो ईशान खट्टर भी इस पार्टी में मौजूद रहे।
चर्चित फ़िल्मकार संजय लीला भंसाली भी इस पार्टी में पहुंचे।
सुशांत सिंह राजपूत भी इस पार्टी में कुछ इस अंदाज़ में दिखे। हाल ही में सुशांत को आप सबने सोनचिरैय्या फ़िल्म में देखा है।
अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस भी इस दौरान मौजूद थीं और वो कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं।
यह भी पढ़ें: 72 की उम्र में भी स्टाइलिश दिखती हैं राजकपूर की ये हीरोइन, अंबानी वेडिंग पार्टी में पहुंची, Photos
पार्टी की तस्वीरों से साफ़ है कि इस पार्टी में कुछ गिने-चुने मेहमान ही शामिल थे और सबसे ज्यादा ध्यान प्रियंका चोपड़ा और जाह्नवी कपूर की मौजूदगी ने खींचा। देखें इस पार्टी की एक इनसाइड पिक्स-