Move to Jagran APP

Pregnant Kareena Kapoor शॉपिंग करते हुईं स्पॉट, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का मैटरनिटी लुक, वीडियो वायरल

करीना कपूर खान इसी साल मार्च में दूसरी बार मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी की खबर सामने के बाद करीना की कई तस्वीरें सामने आईं है​ जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं हैं। वहीं अब एक और खबर सामने आ रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 03:31 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 03:31 PM (IST)
Pregnant Kareena Kapoor शॉपिंग करते हुईं स्पॉट, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का मैटरनिटी लुक, वीडियो वायरल
Pregnant Kareena Kapoor Spotted In Mumbai For Shopping And Flaunt Baby Bump Video Viral

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। वह पहले से एक बेटे की मां हैं जिसका नाम तैमूर अली खान हैं। वहीं अब उनके दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर से न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि फैंस भी काफी खुश हैं। वहीं प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद कीनरा की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह बेब बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय करने के साथ ही करीना को हाल ही में शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

करीना कपूर खान हाल ही में शॉपिंग के लिए निकलीं। करीना के शॉपिंग करने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आईं। उनका मैटरनिटी लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस दौरान आप देख सकते हैं कि वह कार से उतरती हैं और शॉप के अंदर जाती दिख रही हैं। वहीं उन्होंने फ्लोरल टॉप और प्लाजो पैंट में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने स्टाइलिश सनग्लासेस पहन रखा था। सोशल मीडिया फैंस को बेबो का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

बता दें कि बच्चे के जन्म के पहले करीना को लेकर एक और खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो बच्चे को जन्म देने से पहले वह नए घर में शिफ्ट हो सकती हैं। करीना की एक तस्वीर सामने आने के बाद से ही फैंस इस बात का कयास लगा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में उनके साथ उनकी गर्ल गैंग यानी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा एक साथ नजर आ रही हैं। फोटो में सभी काफी खुश दिख रहे हैं। वहीं इस को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह यादों का सौभाग्य रहा है... अब आगे... नई शुरुआत की ओर।'  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.