अस्पताल पहुंचे राहुल राज सिंह, प्रत्यूषा के माता-पिता ने जताया विरोध
टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी शुक्रवार रात मुंबई में कांदिवली स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गई। शनिवार को प्रत्यूषा के परिजनों के साथ ही बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को भी अस्पताल में जाते देखा गया।
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी शुक्रवार रात मुंबई में कांदिवली स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गई। इसके बाद से ही टीवी जगत में शोक का माहौल है। आज प्रत्यूषा के परिजनों के साथ ही बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह भी अस्पताल पहुंचे।
हालांकि राहुल का अस्पताल पहुंचना प्रत्यूषा के माता-पिता को अच्छा नहीं लगा। प्रत्यूषा के माता-पिता ने अस्पताल में राहुल का विरोध किया।
'बालिका वधू' फेम प्रत्यूषा बनर्जी ने की खुदकुशी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वो राहुल से लगातार संपर्क में हैं। पुलिस अपने स्तर पर राहुल राज सिंह के बयान रिकॉर्ड कर रही है। शुक्रवार शाम यह खबर आने पर जब राहुल सिंह वहां नहीं दिखे तो अफवाहों का बाजार एकाएक गर्म हो गया था।
टीवी जगत में प्रत्यूषा बनर्जी और राहुल राज सिंह का अफेयर चर्चा में भी था। जानकारी के मुताबिक, कहा जा रहा है कि एक्टर फाइनेंशियल लेवल पर परेशानियों से गुजर रही थी।
सलमान के पास लौटीं कट्रीना, मुश्किल में एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने फिर की मदद!
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, 'प्रत्यूषा बनर्जी इस बात से दुखी थी कि राहुल राज सिंह ने उन्हें धोखा दिया है। वो लिफ्ट में इस बात को लेकर रो भी रही थीं।'