Move to Jagran APP

पत्रलेखा पॉल की बहन ने किया जीजा राजकुमार राव का परिवार में स्वागत, शेयर की शादी के दिन की अनदेखी तस्वीर

इस बिग फैट वेडिंग को राजकुमार ने सीक्रेट ही रखा था। शादी के तुरंत बाद राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। वहीं अब पत्रलेखा पॉल की बहन पर्णलेखा पॉल ने अपने जीजा राजकुमार राव का परिवार में स्वागत किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 10:36 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 10:36 AM (IST)
पत्रलेखा पॉल के परिवार के साथ राजकुमार राव, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव कुछ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। राजकुमार राव ने अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड पत्रलेखा पॉल के साथ 15 नवंबर को सात फेरे लिए। इस बिग फैट वेडिंग को राजकुमार ने सीक्रेट ही रखा था। शादी के तुरंत बाद राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। वहीं अब पत्रलेखा पॉल की बहन पर्णलेखा पॉल ने अपने जीजा राजकुमार राव का परिवार में स्वागत किया है।

loksabha election banner

पत्रलेखा पॉल की बहन पर्णलेखा पॉल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बहन की शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राजकुमार राव और पत्रलेखा पॉल शादी परिवार के साथ खड़े हैं। तस्वीर में पत्रलेखा की मां, पत्रलेका की बहन और उनके भाई भी है। ये सभी लोग तस्वीर में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए पत्रलेखा की बहन ने राजकुमार राव का परिवार में स्वागत किया है।

पर्णलेखा पॉल ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्यार करने के लिए और शादी की पवित्रता के लिए बधाई। परिवार में आपका स्वागत है, राज! हमारा प्यार और हमारी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है।' पर्णलेखा की इस पोस्ट पर राजकुमार राव ने भी कमेंट करते हुए हार्टशेप ईमोजी बनाई है। तो वहीं पत्रलेखा ने भी कमेंट करते हुए अपनी बहन की तारीफ की है।

View this post on Instagram

A post shared by Parnalekha🍃+✍🏼 (@parnalekha9)

बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 11 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की शादी का इंतजार फैंस को भी कई दिनों से था। शादी से पहले दोनों की सगाई का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें राजकुमार घुटने पर बैठकर पत्रलेखा को अंगूठी पहना रहे थे। इस वीडियो को भी खूब पसंद किया गया था। वहीं अब जब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं तो इनके फैंस की भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.