डेब्यू,पति पत्नी और वो स्टार कार्तिक आर्यन के हाथ लगी बड़ी फिल्म, सूरज बड़जात्या के बेटे करेंगे निर्देशन में डेब्यू
कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो रिलीज होते ही दर्शकों को पसंद आ रही है। यह फिल्म कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। साथ ही यह बड़ी हिट बनती दिख रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो रिलीज होते ही दर्शकों को पसंद आ रही है। यह फिल्म कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। साथ ही यह बड़ी हिट बनती दिख रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 8.7 से 9 करोड़ रुपये की अच्छी खासी कमाई कर ली है। इसके साथ ही कार्तिक के लिए एक और खुशखबरी आई है।
राजश्री प्रोड्क्शन की फिल्म में कार्तिक
बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। कार्तिक को एक बड़ी फिल्म के लिए साइन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक एक के बाद एक बड़ी हिट फिल्म के चलते कार्तिक सभी प्रोड्यूसरों की पसंद बन गए हैं। अब उन्हें राजश्री प्रोड्क्शन की फिल्म मिली है। इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ दिनों पहले सूरज बड़जात्या और कार्तिक आर्यन ने मुलाकात की है। कार्तिक को इस फिल्म का आइडिया पसंद आया है और उन्होंने इसके लिए हां भी कर दी है। बताया जा रहा है कि इसी फिल्म से सूरज बडजात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या डायरेक्शन में अपना डेब्यू करेंगे। सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म यूथ सेंट्रिक फिल्म होगी। कुछ-कुछ वेक अप सिड जैसी।
2020 में लव आज कल, दोस्ताना 2 और भूल भुलैया
वहीं वर्क फ्रंट को देखें तो कार्तिक 2020 में लव आज कल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान हैं। वहीं उनकी फिल्म दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 भी कतार में है। वहीं पति पत्नी औ वो की बात करें तो कार्तिक आर्यन ने कानपुर के चिंटू त्यागी की भूमिका बखूबी निभाई है। 40 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म पहले ही दिन 9 करोड़ कमा चुकी है।