Move to Jagran APP

साइना नेहवाल से मिलने के लिए बेकरार परिणीति चोपड़ा, 100 प्रश्नों की बनाई सूची

Parineeti Chopra in Saina Nehwal biopic परिणीति को नोट्स तैयार करते देखा जा सकता हैl नोट्स तैयार करने का कारण यह है कि वह साइना नेहवाल से मिलने की तैयारी कर रही है।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 04:31 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 04:32 PM (IST)
साइना नेहवाल से मिलने के लिए बेकरार परिणीति चोपड़ा, 100 प्रश्नों की बनाई सूची
साइना नेहवाल से मिलने के लिए बेकरार परिणीति चोपड़ा, 100 प्रश्नों की बनाई सूची

नई दिल्ली, जेएनएनl बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स बायोपिक में से एक है। परिणीति चोपड़ा इस फिल्म में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैंl इसके चलते उन्हें मिले अवसर का अधिकतम लाभ उठाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हैदराबाद की उड़ान भरते हुए एक तस्वीर शेयर की हैl इस तस्वीर में परिणीति को नोट्स तैयार करते देखा जा सकता हैl

loksabha election banner

नोट्स तैयार करने का कारण यह है कि वह साइना से मिलने की तैयारी कर रही है। इस मौके पर परिणीति ऑल-ब्लैक ड्रेस पहने हुए है, इस मौके पर वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनके कूल शेड्स भी ओवरऑल लुक में उन्हें खूबसूरत बना रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे हैदराबाद पहुंचने से पहले मेरा होमवर्क करना जरुरी हैl इसके लिए मैंने 100 प्रश्न तैयार कर लिए हैंl' साइना नेहवाल की बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे है और इसका निर्माण एक म्यूजिक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। परिणीति चोपड़ा की पिछली हिट फिल्म केसरी थींl

 

View this post on Instagram

Doing my homework before I reach @nehwalsaina #100QuestionsReady

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार की अहम भूमिका थींl इस फिल्म में परिणीति की भूमिका गेस्ट अपियरेंस जैसी थीl यह फिल्म बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित थींl जिसे विश्व की सबसे निर्भीक लड़ाइयों में से एक माना जाता हैंl इसके 21 सिख सरदारों ने 10000 से अधिक अफगानी मुसलमानों से लोहा लिया था और अपनी पोस्ट युद्ध में देरी कर बचाने में सफल हुए थेl परिणीति चोपड़ा हाल ही में हुई घोषणा के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी नजर आनेवाली हैंl

परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर भी हिंट दिए थेl हालांकि अभी तक उन्होंने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की हैंl परिणीति चोपड़ा के पहले यह फिल्म श्रद्धा कपूर कर रहीं थी लेकिन बाद में उन्होंने इस फिल्म से अपना नाम वापिस ले लियाl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.