Move to Jagran APP

Priyanka Chopra ने परिणीति चोपड़ा की वैक्सीनेशन के बाद खिंची मजेदार तस्वीरें, जमकर हो रही हैं वायरल

परिणीति चोपड़ा वैक्सीनेशन के दौरान काफी खुश नजर आ रही थीl हालांकि बाद में उनकी एक अन्य तस्वीर में उन्हें काउच पर लेटे हुए देखा जा सकता है क्योंकि वैक्सीनेशन के बाद उनके बाई बाजू में दर्द हो रहा हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 09:41 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 07:01 AM (IST)
Priyanka Chopra ने परिणीति चोपड़ा की वैक्सीनेशन के बाद खिंची मजेदार तस्वीरें, जमकर हो रही हैं वायरल
परिणीति चोपड़ा की इस वर्ष तीन फिल्में रिलीज हुई हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैl परिणीति चोपड़ा भी लंदन में बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ समय बिता रही हैंl हाल ही में उन्होंने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए वैक्सीन लगवाई हैl इस बात की जानकारी परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी हैl उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'मैंने अपना वैक्सीनेशन करवा लिया हैl कुछ तस्वीरें खिंचाई हैंl मुझे बहुत दर्द हो रहा हैl तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने खींची है।'

loksabha election banner

परिणीति चोपड़ा वैक्सीनेशन के दौरान काफी खुश नजर आ रही थीl हालांकि बाद में उनकी एक अन्य तस्वीर में उन्हें काउच पर लेटे हुए देखा जा सकता है क्योंकि वैक्सीनेशन के बाद उनके बाई बाजू में दर्द हो रहा हैl प्रियंका चोपड़ा ने यह तस्वीरें खींची हैंl प्रियंका चोपड़ा को परिणीति चोपड़ा ने श्रेय भी दिया हैl परिणीति चोपड़ा की इस वर्ष तीन फिल्में रिलीज हुई हैl इनमें संदीप और पिंकी फरार, द गर्ल ऑन द ट्रेन और साइना शामिल हैl परिणीति चोपड़ा लोकप्रिय अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी कई फिल्में सुपरहिट हुई हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

वहीं प्रियंका चोपड़ा राजकुमार राव के साथ फिल्म द वाइट टाइगर में नजर आई थीl वह जल्द टेक्स्ट फॉर यू में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा हॉलीवुड के कलाकारों की अहम भूमिका हैl प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा मैट्रिक्स 4 में नजर आने वाली हैl प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी कर ली हैl इसके चलते वह अमेरिका में ही रहती हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैl जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl परिणीति चोपड़ा अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैl इसके चलते उनके फैंस भी उत्साहित रहते हैl परिणीति चोपड़ा ने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl इसके चलते उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती हैl वह कई फिल्मों में नजर आनेवाली हैl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.