Move to Jagran APP

जन्‍मदिन विशेष: बॉलीवुड नहीं बैंकिंग में करियर बनाना चाहती थीं परिणीति

बॉलीवुड में परिणीति चोपड़ा अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की इस चचेरी बहन ने कम समय में अपनी मजबूत मौजूदगी फिल्मों में दर्ज कराई है। आज परिणीति का जन्‍मदिन है। 22 अक्‍टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला में जन्‍मीं परिणीति आज 27 साल की

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2015 07:38 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2015 11:50 AM (IST)
जन्‍मदिन विशेष: बॉलीवुड नहीं बैंकिंग में करियर बनाना चाहती थीं परिणीति

मुंबई। बॉलीवुड में परिणीति चोपड़ा अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की इस चचेरी बहन ने कम समय में अपनी मजबूत मौजूदगी फिल्मों में दर्ज कराई है। आज परिणीति का जन्मदिन है। 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला में जन्मीं परिणीति आज 27 साल की हो गई हैं।

loksabha election banner

परिणीति ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिक्की बहल' से किया था, लेकिन पहचान उन्हें फिल्म 'इशकजादे' से मिली। उन्हें फिल्मफेयर सहित नेशनल फिल्म अवॉर्ड में भी नॉमिनेशन मिला है। यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि परिणीति पहले अपना करियर फिल्म जगत से परे बैंकिंग में बनाना चाह रही थीं।

देखिए, कैसे सेक्सी मलाइका जिम में बहाती हैं पसीना

मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकॉनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री लेने के बाद 2009 में परिणीति वापस भारत लौट आईं। इसका कारण वहां आई मंदी था।

यह बात भी कम लोग ही जानते हैं कि भारत आने के बाद परिणीति चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के साथ ही अपना करियर शुरू किया था। लेकिन यह शुरुआत फिल्मों से पहले इसी कंपनी में बतौर पब्लिक रिलेशन कंसलटेंट के रूप में हुई।

सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' का तीसरा गाना 'जलते दिये' रिलीज

इसके बाद ही परिणीति ने कंपनी के साथ ही एक्ट्रेस के रूप में तीन फिल्मों की डील साइन की। चोपड़ा ने फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिक्की बहल' में सपोर्टिंग रोल भी किया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इसी फिल्म से ही परिणीति को सराहना मिलना शुरू हो गई थी।

परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल निभाया फिल्म 'इश्कजादे' में। यह दूसरी फिल्म थी। यह कमर्शियल तौर पर सफल थी साथ ही इसे समीक्षकों ने भी सराहा। इसके बाद 'शुद्ध देसी रोमांस' (2013) और 'हंसी तो फंसी' (2014) फिल्मों में भी परिणीति के काम को सराहा गया।

हेट स्टोरी 3 के पहले सॉन्ग में शरमन और जरीन के बीच दिखी इंटीमेसी

पिछले कुछ समय से परिणीति बड़े परदे से नदारद हैं। इन दिनों वो कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट में ही व्यस्त हैं। पिछली रिलीज फिल्म 'किल दिल' थी जो कि असफल रही थी। आशा है कि आने वाले समय में ये एक्ट्रेस और भी अच्छी फिल्में अपने प्रशंसकों के लिए लेकर आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.