Move to Jagran APP

Parineeti Chopra करने जा रही हैं नए घर में एंट्री, तीन सप्ताह रहेंगी इतनी व्यस्त

परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। वे फिल्म के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 04:15 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 04:22 PM (IST)
Parineeti Chopra करने जा रही हैं नए घर में एंट्री, तीन सप्ताह रहेंगी इतनी व्यस्त
Parineeti Chopra करने जा रही हैं नए घर में एंट्री, तीन सप्ताह रहेंगी इतनी व्यस्त

नई दिल्ली, जेएनएन। परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी व्यस्त चल रही हैं। अपनी एक फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है तो दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। इस बीच परिणीति ने नए घर में भी शिफ्ट होने जा रही हैं। इस बात की जानकारी खुद परिणीति चोपड़ा ने दी है। 

loksabha election banner

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने घर को लेकर भी जानकारी दी है। वे लिखती हैं कि जबरिया जोड़ी को रिलीज होने में तीन सप्ताह बाकी हैं। गर्ल ऑन द ट्रेन की शूटिंग तीन हफ्ते बाद शुरू हो जाएगी। सायना नेहवाल की ट्रेनिंग भी लगातार चल रही है क्योंकि गर्ल ऑन द ट्रेन की शूटिंग पूरी करने के बाद फिर से सायना की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। और इस सप्ताह घर भी शिफ्ट कर रही हूं।यह सब तीन सप्ताह में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक परिणीति ने मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर लिया है। 

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने लंदन में फिल्म गर्ल ऑन द ट्रेन की शूटिंग पूरी की थी। यह फिल्म हॉलीवुड की हिट थ्रिलर द गर्ल ऑन द ट्रेन की रीमेक है। परिणीति मूल फिल्म में एमिली ब्लंट द्वारा निभाए गए मुख्य किरदार को जीवंत करेंगी। पाउला हॉकिन्स द्वारा 2015 में लिखी गई बेस्टसेलर पर आधारित यह फि़ल्म एक तलाकशुदा महिला की कहानी है। वह आश्चर्यजनक ढंग से एक लापता व्यक्ति की जांच में उलझ जाती है और उसके जीवन में भूचाल आ जाता है। इस दौरान लंदन में परिणीति अपने दोस्तों से भी मिली थी। बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box Office Collection Day 18: Salman और Shahrukh Khan से आगे निकले Shahid Kapoor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.