Panipat Trailer: ट्रेलर देख फैंस हुए कंफ्यूज, बोले-यह 'पद्मावत' है या 'बाजीराव मस्तानी'
Panipat Trailer अर्जुन कपूर संजय दत्त और कीर्ति सेनन स्टारर फिल्म पानीपत का ट्रेलर आ गया है। इसके साथ ही यह ट्रेलर सोशल मीडिया के टॉप ट्रेड में आ गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Panipat Trailer : अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कीर्ति सेनन स्टारर फिल्म पानीपत का ट्रेलर आ गया है। इसके साथ ही यह ट्रेलर सोशल मीडिया के टॉप ट्रेड में आ गया। रिलीज के कुछ देर बाद ही ट्रेलर ट्विटर के टॉप ट्रेंड में नंबर वन पर पहुंच गया। जहां कई यूजर पानीपत के ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई यूजर ऐसे भी हैं जो ट्रेलर आते ही वॉर ड्रामा पानीपत का मजाक उड़ाने लगे।
पद्मावत के खिलजी जैसे पानीपत के संजय दत्त
यूजर का कहना है कि पानीपत का ट्रेलर देखकर उन्हें लगा कि वह पानीपत नहीं, बल्कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत और बाजीराव मस्तानी का ट्रेलर देख रहे हैं। उन्हें तो पानीपत पद्मावत और बाजीराव मस्तानी का मिश्रण लग रही है। वैसे ही डायलॉग और वैसे ही सीन। गेटअप भी पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसा। पानीपत में संजय दत्त को देखकर ऐसा लगा कि वह पद्मावत के खिलजी (रणवीर सिंह) जैसा बनने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म के कई मीम्स भी बन गए हैं। मीम में फैंस को कंफ्यूज दिखाया जा रहा है कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि यह फिल्म पानीपत और पद्मावती एक ही फिल्म है, या दोनों अलग-अलग हैं।
After watching Bajirao Mastani, Padmaavat and #PanipatTrailer.#Panipat pic.twitter.com/oh28YkjhSB— Ritesh Surana (@SuranaRitesh) November 5, 2019
Let's do this
RT for Baba as #AhmadShahAbdali
Like for Ranveer As #Khilji#PanipatTrailer pic.twitter.com/AILKF3sRlU— ᴄᴀᴘᴛᴀɪɴ ᴊᴀᴄᴋ sᴘᴀʀʀᴏᴡ (@Sajed4SRK) November 5, 2019
Ranveer singh after watching :
#PanipatTrailer pic.twitter.com/x8RfTbko0g— Pranjul Sharma🌼 (@Pranjultweet) November 5, 2019
संजय दत्त और कृति की तारीफ, अर्जुन कपूर ट्रोल
कृति सेनन के लुक और ग्रेस का तारीफ कर रहे हैं। सबसे ज्यादा पसंद संजय दत्त और कृर्ति सेनन को किया जा रहा है। अर्जुन के फैंस भी उनकी तारीफ में पीछे नहीं हैं। पर अर्जुन कपूर को ट्रोल करने वाले भी कम नहीं हैं। वहीं बोनी कपूर और अक्षय कुमार ने ट्रेलर की तारीफ की है।
The look of @duttsanjay in #PanipatTrailer is so so so brilliant...Chichora khilji ko kisne iconic bola bc.. 😂🤦♂️🤦♂️🤦♂️🤦♂️🤦♂️ pic.twitter.com/xKhYrqDHTr— Rahul (@RkKattar) November 5, 2019
@kritisanon is graceful & fascinating as Parvati Bai, she looks charming & cute marathi mulgi..😊💥💞#PanipatTrailer pic.twitter.com/N0eZOEm7NA— अज्जू ✨ (@Itz_Ajju) November 5, 2019