Panipat Poster: अर्जुन कपूर का लुक देख मलाइका अरोड़ा ने कहा ‘Uffff’, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट
Panipat Poster अर्जुन कपूर और संजय दत्त की मल्टी स्टारर फिल्म ‘पानीपत’ के तीन पोस्टर आज रिलीज कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर और संजय दत्त की मल्टी स्टारर फिल्म ‘पानीपत’ के तीन पोस्टर आज रिलीज कर दिए गए हैं। पहले संजय दत्त का पोस्टर का रिलीज किया गया, फिर कृति सेनन का और आखिरी में अर्जुन कपूर का। फिल्म में कृति ‘पार्वती बाई’ का रोल निभा रही हैं तो वहीं अर्जुन कपूर सदाशिव राव भाऊ और संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली का रोल निभा रहे हैं। तीनों अपने-अपने लुक में काफी जच रहे हैं। फैंस भी तीनों के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।
इसी बीच अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी उनके पोस्टर पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है। न सिर्फ मलाइका ने, बल्कि और भी स्टार्स अर्जुन के लुक पर फिदा होते नजर आए हैं। मलाइका अरोड़ा ने कमेंट कर लिखा, ‘Ufffff शानदार’। मनीष पॉल ने भी अर्जुन के लुक की तारीफ करते हुए कमेंट किया, Awweeesssssooommmmeeee। वहीं रणवीर सिंह ने लिखा, ‘Whuuuuuuoooooooaaaa!’, आयुष्मान खुराना ने कहा, ‘Wow’। इनके अलावा संजय कपूर, नवाब शाह, अदिति हैदरी भी कमेंट कर अर्जुन के लुक की तारीफ की है।
क्या है फिल्म की कहानी :
इस फ़िल्म की कहानी पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 14 जनवरी 1761 को मराठाओं और अफ़गानिस्तान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत में हुई थी। अर्जुन फ़िल्म में सदाशिव राव भाऊ के किरदार में हैं, जो पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे और मराठा सेना के कमांडर-इन-चीफ़ थे। वहीं, संजय दत्त अफ़गान सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के रोल में दिखेंगे। कृति सनोन सदाशिव राव की दूसरी पत्नी पार्वती बाई के किरदार में दिखेंगी। ज़ीनत अमान का किरदार सकीना बाई का है। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।