Move to Jagran APP

Panipat First Look Poster: 6 दिसम्बर को पर्दे पर होगी 'पानीपत' की भीषण जंग, बदल जाएगा इतिहास

Panipat First Look आशुतोष इससे पहले भी ऐतिहासिक गाथाओं को पर्दे पर लाते रहे हैं। रितिक रोशन के साथ उन्होंने जोधा-अकबर और मोहेनजोदाड़ो बनाईं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 02:29 PM (IST)
Panipat First Look Poster: 6 दिसम्बर को पर्दे पर होगी 'पानीपत' की भीषण जंग, बदल जाएगा इतिहास
Panipat First Look Poster: 6 दिसम्बर को पर्दे पर होगी 'पानीपत' की भीषण जंग, बदल जाएगा इतिहास

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय इतिहास में पानीपत की लड़ाइयों का काफ़ी महत्व है। इतिहास के विद्यार्थी रहे लोग जानते हैं कि इन लड़ाइयों में होने वाली हार और जीतों ने किस तरह उस दौर के समाज और सियासत को प्रभावित किया था। पानीपत की वही इतिहास-प्रसिद्ध लड़ाई पहली बार हिंदी सिनेमा के पर्दे पर आ रही है। तारीख़ है 6 दिसम्बर। फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक रिलीज़ डेट के साथ जारी कर दिया गया है।

loksabha election banner

फ़िल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने फ़र्स्ट लुक शेयर किया है। पहले पोस्टर पर किसी कलाकार या किरदार की सूरत नहीं दिखायी गयी है। सिर्फ़ भीषण लड़ाई का मज़र है। पोस्टर पर लिखा गया है, लड़ाई जिसने इतिहास बदल दिया था। पानीपत में अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सनोन और ज़ीनत अमान मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं।

इस फ़िल्म की कहानी पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 14 जनवरी 1761 को मराठाओं और अफ़गानिस्तान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत में हुई थी। अर्जुन फ़िल्म में सदाशिव राव भाऊ के किरदार में हैं, जो पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे और मराठा सेना के कमांडर-इन-चीफ़ थे। वहीं, संजय दत्त अफ़गान सुल्तान के रोल में दिखेंगे। 

कृति सनोन सदाशिव राव की दूसरी पत्नी पार्वती बाई के किरदार में दिखेंगी। ज़ीनत अमान का किरदार सकीना बाई का है। फ़िल्म की शूटिंग के लिए जाने-माने सेट डिज़ाइन नितिन चंद्रकांत देसाई ने अपने करजत स्थित एनडी स्टूडियो में पुणे के शनिवार वाड़ा को रीक्रिएट किया था। 

आशुतोष इससे पहले भी ऐतिहासिक गाथाओं को पर्दे पर लाते रहे हैं। रितिक रोशन के साथ उन्होंने जोधा-अकबर और मोहेनजोदाड़ो बनाईं। जोधा-अकबर में रितिक शहंशाह अकबर और ऐश्वर्या राय जोधाबाई के रोल में थे। अभिषेक बच्चन के साथ उन्होंने खेलें हम जी जान से बनाई, जो चटगांव अपराइज़िंग पर आधारित थी। आमिर ख़ान के साथ आशुतोष लगान जैसी फ़िल्म बना चुके हैं। इस काल्पनिक कहानी में ब्रिटिश हुकूमत और क्रिकेट को ख़ूबसूरती के साथ पिरोया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.