अर्जुन कपूर ने किया खुलासा, आदित्य चोपड़ा ने पहली बार कर दिया था रिजेक्ट!
Arjun Kapoor says he faced rejection from Aditya Chopra अर्जुन कपूर की हाल ही में फिल्म पानीपत रिलीज हुई हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म पानीपत के प्रचार के दौरान अर्जुन कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के दौरान उन्हें असफलता हाथ लगी थीं और पहली बार आदित्य चोपड़ा ने अर्जुन कपूर की तस्वीरें देखकर उन्हें रिजेक्ट कर दिया थाl अर्जुन कपूर हाल ही में ज़ी टीवी के प्रो म्यूजिक काउंटडाउन में नज़र आएl इस मौके पर उन्होंने एक ऐसी घटना के बारे में बतायाl जिसमें उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले रिजेक्शन का सामना करना पड़ा थाl
इतना ही नहीं, उन्हें खुद यशराज फिल्म्स के सर्वेसर्वा और फिल्म इशकज़ादे के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने रिजेक्ट कर दिया थाl
इस बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, 'पहली बार आदित्य चोपड़ा ने मेरी तस्वीरें देखीं और उन्होंने मुझे रिजेक्ट कर दिया था।' इसके बारे में आगे बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, 'मैं उनके क्रू का हिस्सा थाl जब उन्होंने मुझे पर्दे के पीछे लगातार काम करते हुए देखा और एक कलाकार के तौर पर मैं कड़ी मेहनत कर रहा था और टीम के सदस्य के तौर पर वह मुझे देख रहे थेl इसके बाद उन्होंने मुझे इशकजादे का हीरो बनाने का फैसला किया। मुझे लगता है उन्होंने मुझे मेरे करिश्मे, मस्ती और छिछोरेपन के लिए चुना।'
अर्जुन कपूर की हाल ही में फिल्म पानीपत रिलीज हुईं हैंl इस फिल्म में उनके अलावा कृति सनन और संजय दत्त की अहम भूमिका हैंl इस फिल्म के सीन को लेकर हाल ही में बवाल भी हुआ थाl बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स को रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है।
कोई भी एक्टर रातों रात सुपरस्टार नहीं बन जाता, कड़ी मेहनत और लगन के बाद ही सफलता मिलती है और अमीर घरानों के बच्चों को भी इस संघर्ष से गुजरना पड़ता है। आलिया भट्ट ने एक बार कहा था कि उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर में भूमिका निभाने के लिए ऑडिशन देना पड़ा था।