पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शेयर की निक जोनस के साथ फोटो, कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा को किया था ट्रोल
Mehwish hayat Photo With Nick Jonas प्रियंका चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रोल करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश निक जोनस की बड़ी फैन हैं। Photo-Mehwish Twitter
नई दिल्ली, जेएनएन। पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स को अलग-अलग वजहों से ट्रोल किया था। लेकिन मेहविश ने अब खुद बताया है कि वो प्रियंका के पति निक जोनस की बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में उन्होंने निक के साथ एक फोटो भी शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। महेविश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर निक के साथ फोटो शेयर की है।
दरअसल, मेहविश हाल ही में यूएस ओपन मैच देखने पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने निक को देखा और उनसे मिलने के लिए वो दौड़ पड़ीं। ये पूरी कहानी एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में बताई है। एक्ट्रेस ने लिखा, अंदाजा लगाइए न्यूयॉर्क में यूएस ओपन मैन्स के सेमी फाइनल में मैं किससे मिलने के लिए भागी? एक बात पर हम दोनों ही सहमत होंगे कि हम दोनों राफेल नडाल के लिए चीयर कर रहे थे’।
Guess who I ran into at the US Open Men's Semi Finals in New York! One thing we both agreed on was that we were both rooting for @rafaelnadal !🎾✌🏻@nickjonas @usopen @emirates pic.twitter.com/9rmRb62K12 — Mehwish Hayat TI (@MehwishHayat) September 7, 2019
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मेहविश ने दो पड़ोसियों के बीच युद्ध को प्रोत्साहित करने के लिए प्रियंका की आलोचना की थी। उस दौरान भी उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर प्रियंका की आलोचना की थी। ऐसे में अब प्रियंका के पति के साथ फोटो शेयर करने पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
I was honoured to be asked to do an opinion piece for CNN. Great opportunity to raise issues close to my heart and also give my take on the @priyankachopra issue and the role we as celebrities have to play.https://t.co/szOTEG34we" rel="nofollow — Mehwish Hayat TI (@MehwishHayat) August 16, 2019