Priyanka Chopra Pakistan Controversy: Javed Akhtar ने दिया 'देसी गर्ल' का साथ
Priyanka Chopra Pakistan Controversy पाकिस्तान की एक मंत्री ने यह भी आरोप लगाया है कि वह भारत का समर्थन कर दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध को बढ़ावा दे रही हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बचाव में कंगना रनौत (Kangna Ranaut) के बाद अब लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) आ गए हैl जावेद अख्तर ने कहा कि भारतीय होने के नाते प्रियंका चोपड़ा ने जो केंद्र के कश्मीर से जुड़े निर्णय लेने का समर्थन किया है यह एक भारतीय दृष्टिकोण हैl
जावेद अख्तर ने ऐसा एक कार्यक्रम में पूछे जाने पर कहा हैंl
Imraan saheb. I will be ungrateful if I don’t show my gratitude for your concern about the Indian minorities.I can’t imagine,if you care so much for others how compassionate n protective you must be towards the Hindus ,Christians , Ahmadiyas Mohajir n Blochs of your own country— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) August 20, 2019
हाल ही में पाकिस्तान की एक मंत्री ने प्रियंका चोपड़ा पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने कश्मीर पर भारत के पक्ष में बयान दिया है इसके चलते उन्हें संयुक्त राष्ट्र की शांति के लिए गुडविल अम्बेसडर पोस्ट से हटा दिया जाएl
Asif saheb ,according to you I am a Sarkari Muslim who is pandering to RSS but those Hindus who are bigoted Like you call me a Jihadi n a pak sympathiser. I am niether I am a secular rationalist Nationalist proud Indian who is inconvenient to both Hindu and Muslim communalists — Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) August 21, 2019
जावेद अख्तर ने प्रियंका चोपड़ा के पक्ष में बयान देते हुए कहा, ‘पाकिस्तानियों को अगर उनके बयान से दुख हुआ है तो वह जो चाहे वह कर सकते हैl’
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35A हटने के बाद तनाव बढ़ा हैंl मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को अब दो केन्द्रशासित प्रदेश में विभाजित कर दिया हैंl प्रियंका चोपड़ा लगातार पाकिस्तानियों के निशाने पर हैl
पाकिस्तान की एक मंत्री ने प्रियंका चोपड़ा पर यह भी आरोप लगाया है कि वह भारत का समर्थन कर दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध को बढ़ावा दे रही हैंl
प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका हैंl इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया हैंl इस फिल्म को लेकर सभी बहुत उत्साहित हैंl
फोटो क्रेडिट - नई दुनिया वेबसाइट