Move to Jagran APP

ससुराल वालों के लिए रणवीर सिंह ने किया यह स्पेशल काम, गली बॉय का यह है अनोखा आइडिया

फिल्म गली बॉय ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी है जो कि मुंबई के स्ट्रीट (गल्ली) रैपर की कहानी है। फिल्म को ज़ोया के भाई फरहान और रितेश सिधवानी की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 11:32 AM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 11:08 PM (IST)
ससुराल वालों के लिए रणवीर सिंह ने किया यह स्पेशल काम, गली बॉय का यह है अनोखा आइडिया
ससुराल वालों के लिए रणवीर सिंह ने किया यह स्पेशल काम, गली बॉय का यह है अनोखा आइडिया

मुंबई। रणवीर सिंह की एनर्जी के बारे सबको पता है। चाहे कोई फिल्म से जुड़ा इवेंट हो या फिर कोई शादी वे हमेशा फुल एनर्जी के साथ सबको एंटरटेन करते हैं। इस बार वे कुछ खास करने जा रहे हैं वो भी अपने ससुराल वालों के लिए है। 

prime article banner

जी हां, रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के परिवार मतलब अपने ससुराल वालों के लिए खास काम करने जा रहे हैं। इन दिनों रणवीर सिंह फिल्म गली बॉय को लेकर सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हमेशा की तरह फिल्मी कलाकारों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाती है। लेकिन इस बार रणवीर सिंह ने एक और स्क्रीनिंग का प्लान किया है। और यह स्पेशल स्क्रीनिंग उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के परिवार वालों के लिए होगी। मतलब अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों के परिवार साथ बैठकर फिल्म गली बॉय देखेंगे। 

रणवीर और दीपिका की शादी के बाद रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने फिल्मी अंदाज में लिखा था कि ''ये दीवानी तो भवनानी हो गई''। आपको बता दें कि, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले साल कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों ने शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। शादी के बाद दोनों ने बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया था। 

यह भी पढ़ें: पहली बार श्रीदेवी को अमिताभ बच्चन ले गए थे कंसर्ट में, आमिर और सलमान भी थे साथ

फिल्म की बात करें तो फिल्म गली बॉय ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी है जो कि मुंबई के स्ट्रीट (गल्ली) रैपर की कहानी है। फिल्म को ज़ोया के भाई फरहान और रितेश सिधवानी की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में कल्कि केकला और विजय राज का भी अहम् रोल है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी बड़ा रोल निभाया हैl फिल्म में रणवीर सिंह ने नावेद शेख़ और आलिया ने सकीना का रोल निभाया है। ये म्यूज़िकल रैप फिल्म मुंबई के अंडरग्राउड रैपर डिवाइन और नयेज़ी (नावेद शेख़) की असली कहानी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.