Move to Jagran APP

Padma Shri Awards 2020: कंगना रनोट, अदनान सामी, करण जोहर, एकता कपूर, सुरेश वाडकर को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित

Kangana Ranaut To Conferred With Padma Shri पद्मश्री चौथा सर्वोच्च सम्मान हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 07:43 AM (IST)
Padma Shri Awards 2020: कंगना रनोट, अदनान सामी, करण जोहर, एकता कपूर, सुरेश वाडकर को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित
Padma Shri Awards 2020: कंगना रनोट, अदनान सामी, करण जोहर, एकता कपूर, सुरेश वाडकर को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली, जेएनएनl भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी हैl इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों में एकता कपूर, करण जोहर, कंगना रनौत और सुरेश वाडकर को पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगाl वहीं क्लासिकल सिंगर छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

loksabha election banner

इस बात की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर इन कलाकारों को बधाई देने वालों का तांता लग गया हैl कंगना रनौत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया हैl

उन्होंने कहा है, ‘मैं यह सम्मान पाकर काफी विनम्र हूंl मैं अपने देश का धन्यवाद देना चाहूंगी जो उन्होंने मुझे यह सम्मान दिया हैl यह पुरस्कार मैं हर उस महिला को, हर बेटी को, हर मां को, हर औरत को, जो इस देश को बेहतर बनाने में मददगार है, जो सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती है उसे समर्पित करना चाहती हूंl'

पद्मश्री चौथा सर्वोच्च सम्मान हैंl कंगना रनौत की फ़िल्म पंगा इन दिनों बॉक्स आफिस पर चल रही है और सफलता के झंडे गाड़ रही है। हर किसी को जया निगम की कहानी अपनी लग रही हैं। कंगना की अदाकारी की सभी सराहना कर रहे हैंl भारत सरकार ने कंगना रनोट को फ़िल्म जगत में उनके शानदार योगदान के लिए चौथे हाईएस्ट सिविलियन अवार्ड पदमश्री देने की घोषणा की हैं।

भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा उच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री पाकर कंगना खुशी से फूली नही समा रही हैं। फिल्म पंगा का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया हैंl यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा हैंl

अदनान सामी को भी भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की हैंl अदनान सामी पाकिस्तानी रहे है और भारत की नागरिकता उन्होंने मांगी थीl जोकि भारत सरकार ने उन्हें दीl इसके बाद उन्होंने भारत सरकार को धन्यवाद दियाk हाल ही में उन्होंने नागरिकता कानून अधिनियम 2019 का भी समर्थन किया हैंl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.