Move to Jagran APP

Oscars 2021: 'लगान' के बाद आशुतोष गोवारिकर का ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़ा यह कनेक्शन

Oscars 2021 जोधा अकबर 2008 में रिलीज़ हुई थी और आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी बेहतरीन फ़िल्म मानी जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस फ़िल्म में फीमेल लीड रोल निभाया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 07:36 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 07:37 PM (IST)
Oscars 2021: 'लगान' के बाद आशुतोष गोवारिकर का ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़ा यह कनेक्शन
Oscars 2021: 'लगान' के बाद आशुतोष गोवारिकर का ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़ा यह कनेक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन। 2021 में होने जा रहे ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के लिए द अकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ ने दुनियाभर में 819 कलाकारों और फ़िल्म तकनीशियनों को अकेडमी से जुड़ने के लिए न्योता भेजा है। इनमें ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट समेत 8 लोग भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री से संबंध रखते हैं। संयोग की बात यह है कि इन लोगों को जिन फ़िल्मों की वजह से अकेडमी ने रिकग्नाइज़ किया है, उनमें आशुतोष गोवारिकर की 3 फ़िल्में शामिल हैं। इस तरह आशुतोष का अगले साल होने जा रहे ऑस्कर अवॉर्ड्स के कनेक्शन जुड़ गया है। 

loksabha election banner

पहले बात करते हैं ऋतिक रोशन की। अकेडमी ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है, उसमें ऋतिक का नाम सुपर 30 और जोधा अकबर में उनकी परफॉर्मेंस की वजह से शामिल किया गया है। जोधा अकबर 2008 में रिलीज़ हुई थी और आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी बेहतरीन फ़िल्म मानी जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस फ़िल्म में फीमेल लीड रोल निभाया था। 

विजुअल इफेक्ट्स केटेगरी में संदीप कमल का आमंत्रित किया गया। संदीप कमल को पानीपत और जल के लिए अकेडमी ने न्योता भेजा है। पानीपत पिछले साल रिलीज़ हुई थी और इसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। फ़िल्म में अर्जुन कपूर और कृति सनोन ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। 

कॉस्ट्यूम डिज़ाइंस में नीता लूला को बुलाया गया है। लिस्ट में नीता के नाम के आगे जोधा अकबर और देवदास फ़िल्मों का ज़िक्र है। देवदास का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। 

ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 25 अप्रैल 2021 को आयोजित किये जाएंगे।  तय की गई है। ये सभी सितारे अगर द अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस की तरफ से भेजे गए न्योते को स्वीकार करते हैं तो इन्हें फ़िल्मों के लिए वोट डालने का मौका मिलेगा। 

निर्माता सुनीता गोवारिकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बधाई देते हुए लिखा- "यह एजीपीपीएल की उपलब्धि  और अथक परिश्रम को दर्शाता है । अभिनदंन संदीप कमल पानीपत में बढ़िया वीएफएक्स के लिए आपको ऑस्कर्स के बुलावे के लिए। सुनीता ने आगे ऋतिक रोशन और नीता लूला के जोधा अकबर फ़िल्म में बहुमूल्य योगदान के लिए शुक्रिया कहा तथा ऑस्कर्स के निमंत्रण के लिए बधाई दी।

यह भी संयोग है कि आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म लगान ऑस्कर अवॉर्ड्स की बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फ़िल्म केटेगरी में नामांकित हुई थी। हालांकि जीत नहीं सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.