Move to Jagran APP

Oscars 2020: पहली फुर्सत में देखिए ये पांच फ़िल्में, ऑस्कर में रहा इन्हीं का बोलबाला

Oscars 2020 ऑस्कर अवॉर्ड में जिन पांच फिल्मों को बोलबाला रहा उनके बारे में हम आपको बता रहे हैं। इसमें अमेरिकन फ़िल्म के अलावा एक कोरियन फ़िल्म भी शामिल हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 12:15 PM (IST)
Oscars 2020: पहली फुर्सत में देखिए ये पांच फ़िल्में, ऑस्कर में रहा इन्हीं का बोलबाला
Oscars 2020: पहली फुर्सत में देखिए ये पांच फ़िल्में, ऑस्कर में रहा इन्हीं का बोलबाला

नई दिल्ली, जेएनएन। Oscars 2020: अक्सर हम बेहतरीन फ़िल्म देखने के लिए लिस्ट बनाते रहते हैं। इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स से एक ऐसी ही लिस्ट सामने आई, जिसे आपको पहली फुर्सत में देख लेनी चाहिए। इस बार ऑस्कर अवॉर्ड में जिन पांच फिल्मों को बोलबाला रहा, उनके बारे में हम आपको बता रहे हैं। इनमें अमेरिकन फ़िल्म के अलावा एक कोरियन फ़िल्म भी शामिल हैं। कुछ ऐसी फ़िल्में भी हैं, जो 14 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है।  आइए जानते हैं...

loksabha election banner

1. पैरासाइट- ऑस्कर में सबसे ज्यादा चर्चा कोरियन फ़िल्म 'पैरासाइट' ने बटोरी। इस फ़िल्म को बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड मिला। साथ ही साथ इंटरनेशनल कैटेगरी में भी बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड मिला। Bong Joon-ho को इस फ़िल्म के बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला। 

2.जोकर- ऑस्कर से पहले ही 'टॉड फिलिप्स' की 'जोकर' भारत में धूम मचा चुकी है। इसके अलावा फ़िल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया। शानदार एक्टिंग के लिए योकिन फीनिक्स को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसे बेस्ट ऑरिजनल स्कोर का अवॉर्ड भी मिला। वहीं, फ़िल्म 14 फरवरी को एक बार थिएटर्स में रिलीज़ की जाएगी। ऐसे आप इसका दोबारा मजा ले सकते हैं। 

3.वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड - ब्रेड पिट और लियोनार्दो डिकैपरियो जैसे स्टार्स सजी फ़िल्म .'वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' को भी ऑस्कर अवॉर्ड में सम्मान मिला। ब्रेड पिट को बतौर एक्टर को पहला अवॉर्ड मिला। उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला। इस फ़िल्म को भी 14 फरवरी को रिलीज़ किया जा रहा है। इसके अलावा यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध है। 

4.1917- ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में फ़िल्म 1917 का जलवा रहा। बेस्ट सिनेमोटोग्राफी का अवॉर्ड भी 1917 के नाम रहा। Roger Deakins को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा साउंड मिक्लिंग का अवॉर्ड भी दिया गया है। फ़िल्म द्वितीय विश्व युद्द पर आधारित है। बाफ्टा अवॉर्ड में फ़िल्म को कई कैटेगरी में भी अवॉर्ड मिल रही है। 

5. टॉय स्टोरी 4- अगर आपको एनिमेटेड फ़िल्म पसंद है, तो आपको लिए टॉय स्टोरी 4 है। एनिमेटेड फीचर फ़िल्म की कैटेगरी में टॉय स्टोरी 4 को ऑस्कर अवॉर्ड मिला। यह डिज़नी की फ़िल्म है। हालांकि, फ़िल्म को सिर्फ एक ही ऑस्कर अवॉर्ड मिला। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.