Move to Jagran APP

Janhvi Kapoor के जन्मदिन पर खुशी कपूर ने शेयर किया बचपन का अनसीन वीडियो, हुआ वायरल

जान्हवी कपूर फिल्म अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैl इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव हैl वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करती हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 03:18 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 07:47 AM (IST)
Janhvi Kapoor के जन्मदिन पर खुशी कपूर ने शेयर किया बचपन का अनसीन वीडियो, हुआ वायरल
जान्हवी कपूर जल्द फिल्म रुही में नजर आएंगीl

नई दिल्ली, जेएनएनl जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर को जन्मदिन पर बधाई दी हैl खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैंl यह वीडियो जान्हवी के बचपन का है और वह इसमें किसी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैl जान्हवी कपूर का आज जन्मदिन हैl उनके जन्मदिन पर कई कलाकारों ने उन्हें बधाई दी हैl

loksabha election banner

वीडियो में जान्हवी कपूर को नाइट सूट पहने घर में डांस करते हुए देखा जा सकता हैl वहीं उनके पीछे नैनी बच्चे को पकड़े हुए हैंl खुशी कपूर बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी हैl वीडियो का ऑडियो बंद हैl इसके अलावा खुशी कपूर ने एक फोटो भी शेयर किया हैl इसमें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर नजर आ रही हैं खुशी कपूर ने फोटो पर कैप्शन दिया है, 'हैप्पी बर्थडे जान्हवी कपूरl मैं आपसे बहुत प्यार करती हूंl' इसपर अंकल संजय कपूर ने भी बधाई दी है और दिल की इमोजी कमेंट की हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

जान्हवी कपूर के जन्मदिन के पहले खुशी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया थाl खुशी कपूर ने इस मौके पर फोटोग्राफर के लिए मास्क उतारने से मना कर दिया थाl उन्होंने बताया था कि एलर्जी रिएक्शन के कारण उनका चेहरा लाल हो गया है और वह मास्क उतारकर फोटो नहीं खिंचाना चाहतीl जान्हवी कपूर जल्द फिल्म रुही में नजर आएंगीl इस फिल्म में वह अहम भूमिका निभा रही हैl उनके अलावा इस फिल्म में राजकुमार राव और वरुण शर्मा की अहम भूमिका हैl हाल ही में इस फिल्म का गाना नदियों पार रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जान्हवी कपूर फिल्म अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैl इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव हैl वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करती हैंl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.