Move to Jagran APP

करीना कपूर से लेकर सुमोना चक्रवर्ती तक, ओमिक्रोन के आने के बाद ये 15 स्टार्स हो चुके हैं कोरोना का शिकार

जब से ओमिक्रोन के मामले आने शुरू हुए हैं तब से कई फिल्मी और टीवी सितारों भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जो ओमिक्रोन के मामले आने के बाद संक्रमित हुए हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 04 Jan 2022 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 07:17 AM (IST)
करीना कपूर से लेकर सुमोना चक्रवर्ती तक, ओमिक्रोन के आने के बाद ये 15 स्टार्स हो चुके हैं कोरोना का शिकार
एकता कपूर, करीना कपूर खान, सुमोना चक्रवर्ती- तस्वीर : Instagram: kareenakapoorkhan/sumonachakravarti

नई दिल्ली, जेएनएन। एक बार फिर से कोरोना वायरस ने ओमिक्रोन के रूप में पूरे देश में अपने पैर पसार लिए हैं। आम से लेकर खास तक, एक बार फिर से इस महामारी की चपेट में रोजाना हजारों लोग आ रहे हैं। जब से ओमिक्रोन के मामले आने शुरू हुए हैं तब से कई फिल्मी और टीवी सितारों भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जो ओमिक्रोन के मामले आने के बाद संक्रमित हुए हैं।

prime article banner

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना वायरस से जंग जीत गई हैं। बीते दिनों यह दोनों इस महामारी की चपेट में आ गई थीं। उस दौरान बीएमसी ने इन दोनों अभिनेत्रियों पर आरोप लगाया था कि लगातार ज्यादा पार्टी करने की वजह से यह कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं, लेकिन अब करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना वायरस से मुक्त हो गई हैं।

सीमा खान और महीप कपूर

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब अभिनेता सोहेल खान की सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया था। बीएमसी ने अपनी कार्यवाही में कहा था कि सबसे पहले सीमा खान में मामूली लक्षण थे, 11 दिसंबर को उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उसी दिन करीना और अमृता ने भी टेस्ट पॉजिटिव आया था। तीनों करण जौहर द्वारा आयोजित एक पार्टी में मिली थीं।

अर्जुन कपूर

अब बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन इस महमारी का शिकार हो गई हैं। इतना नहीं अर्जुन कपूर की कजिन बन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अर्जुन, अंशुला, रिया कपूर और करण बुलानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद से यह चारों क्वारंटीन हैं।

नोरा फतेही

बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं। नोरा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की और बताया कि उनकी हालत अच्छी नहीं है। नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी सेहत की जानकारी दी, जिससे लगता है कि उनकी तबीयत गंभीर है। नोरा ने लिखा- दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं अभी कोविड से जूझ रही हूं। इसने मुझ पर वाकई में असर किया है। कई दिनों से बिस्तर से नहीं उठ पा रही हूं और डॉक्टरों की निगरानी में हूं। कृपया सुरक्षित रहिए और मास्क पहने रहिए। यह तेजी से फैल रहा है और किसी को भी अलग ढंग से हो सकता है। दुर्भाग्य से मुझ पर बुरा असर हुआ है। यह किसी को भी हो सकता है। मैं ठीक होने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल यही मायने रखता है। सेहत से जरूरी कुछ भी नहीं। स्वस्थ रहिए। सुरक्षित रहिए।

रणवीर शौरी

अभिनेता रणवीर शौरी भी कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं। उन्होंने बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह और उनका बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। हालांकि रणवीर शौरी और उनके बेटे की अब रिपोर्ट नेगेटिव आ गई हैं। अब वह पूरी तरह से ठीक हैं।

जॉन अब्राहम और प्रिया

कोविड टेस्ट पॉजिटिव होने वालों में जॉन अब्राहम और राहुल रवेल का भी नाम शामिल हो गया है। इतना ही नहीं जॉन अब्राहम ने अपने फैंस को बताया है कि वह और उनकी पत्नी प्रिया कोविड पॉजिटिव हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर करते हुए जॉन अब्राहम ने फैंस को कोविड के बारे में इनफॉर्म किया। उन्होंने नोट में लिखा,'मैं 3 दिन पहले किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था जिसे बाद में मुझे पता चला कि उसे कोविड है। प्रिया और मैं टेस्ट के बाद कोविड पॉजिटिव आए हैं। हमें होम क्वारंटाइन किया गया है, इसलिए हम किसी और के संपर्क में नहीं आ रहे। हम दोनों पूरा तरह वैक्सीनेटेड हैं और हमें अभी हल्के लक्षण ही हैं। प्लीज आप लोग अपनी ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। मास्क पहने रहें।

राहुल रवैल

रविवार को निर्देशक राहुल रवैल भी कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। फिल्म मेकर फिलहाल क्वारंटाइन में हैं और सावधानियां बरत रहे हैं। पीटाआई के अनुसार राहुल रवैस ने खुद इसकी पुष्टि की है। राहुल रवैल ने 1983 में अर्जुन और 1985 में बेताब जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। दोनों को मुंबई स्थित हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 86 वर्षीय दिग्गज अभिनेता और उनकी पत्नी को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों को आने वाले एक या दो दिनों बाद हॉस्पीटल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

एकता कपूर

सोमवार को फिल्म निर्मता एकता कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस जानकारी को फिल्म निर्माता ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है। अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए। फैंस को अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सारी सावधानी बरतने के बावजूद मुझे कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। मैं ठीक हूं और मैं सभी से अनुरोध करती हूं, जो लोगों मेरे संपर्क में आए हैं। वो अपना कोरोना टेस्ट करा लें और सुरक्षित रहें।'

नकुल मेहता

टीवी के मशहूर अभिनेता नकुल मेहता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इतना ही नहीं उनकी पत्नी और 11 महीने का बच्चा भी इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आ गया था। इस बात की जानकारी नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख ने दी थी। जानकी पारेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे सूफी की कई तस्वीरों को शेयर किया था। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था।

अर्जुन बिजलानी

कोरोना की चपेट में टीवी के जाने माने एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी भी आ चुके हैं। अर्जुन के कोविड पॉजिटिव होने की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। अर्जुन ने खुद के पॉजिटिव होने की खबर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अर्जुन बिजलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके कोरोना को गाना डेडिकेट किया था।

दृष्टि धामी

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दृष्टि धामी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर है। खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दृष्टि धामी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दृष्टि धामी अपनी ही वेब सीरीज देखती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में एक टेबल पर फूलों का गुलदस्ता, ऑक्सीजन लेवल मापने के लिए ऑक्सीमीटर, टैबलेट, विक्स की डिब्बी, चॉकलेट और कुछ पेपर्स रखे हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दृष्टि धामी ने खास पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। दृष्टि धामी ने पोस्ट में लिखा, 'मेरे साथ कुछ अच्छी चीजें कंपनी देने के लिए मौजूद हैं, क्योंकि मैं तीसरी लहर से लड़ रही हूं। सौभाग्य से, मैं इन लिली को सूंघ सकती हूं और ट्विक्स (चॉकलेट) को इंजॉय कर सकती हूं। इन आशीर्वादों पर भरोसा! अब प्यार और अच्छा खाना स्वीकार कर रही हूं।'

सुमोना चक्रवर्ती

अभिनेता कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में सुमोना चक्रवर्ती कपिल शर्म की पत्नी भूरी का किरदार निभा चुकी हैं। खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सुमोना चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है। सुमोना चक्रवर्ती ने पोस्ट में लिखा, 'मैं हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गई हूं। घर पर क्वारंटाइन किया गया है। पिछले हफ्ते में मेरे संपर्क में आने वाले हर एक व्यक्ति से अनुरोध है कि कृपया अपना टेस्ट करवा लें।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.