Oh My God Sequel: क्यों अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म का सीक्वल नहीं बना पा रहे मेकर्स? ये है वजह
साल 2012 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ याद है आपको? फिल्म काफी चर्चा में रही थी। इसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2012 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ याद है आपको? फिल्म काफी चर्चा में रही थी। इसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में अक्षय कुमार को भगवान दिखाया था, तो वहीं परेश रावल को एक नास्तिक इंसान जो भगवान में बिल्कुल भरोसा नहीं करता। लेकिन फिर धीरे-धीरे अक्षय कुमार उन्हें यकीन दिलाते हैं कि भगवान मूर्तियों में नहीं इंसानों के दिल में बसे होते हैं।
फिल्म का ये प्लॉट बाकी फिल्मों से काफी अलग और हटकर था, इसलिए इसे काफी पसंद भी का गया था। हाल ही में खबरें आ रही थीं फिल्म का सीक्वल आ सकता है, इसकी कहानी पर काम चल रहा है। लेकिन फिल्म की प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी ने फिलहाल इस बात से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि इसका सीक्वल बनाने के लिए कंटेंट नहीं मिल पा रहा है।
प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी का कहना है कि हमने बहुत कोशिश की कि इस फिल्म का सीक्वल लेकर आएं। तीन-चार साल हमने विषय ढूढऩे में लगाए। ‘ओह माय गॉड’ में हम भगवान को कोर्ट लेकर गए थे। अब सीक्वल के लिए उससे ऊपर का कुछ सोचना होगा। अब ईश्वर से ऊपर क्या होगा? सीक्वल को लेकर हमने काफी वक्त सोचने में बिता दिया, लेकिन अब तक कहानी नहीं मिली। परेश रावल जी से भी मैंने चर्चा की। जब मैंने 'ओह माय गॉडÓ बनाई थी, तो मुझे इस फिल्म का विषय बहुत पसंद आया था। मैंने अपनी जॉब छोड़कर इस फिल्म का निर्माण किया था। कई दोस्तों ने कहा कि मैं गलती कर रही हूं। पहले दिन का कलेक्शन वाकई बहुत खराब था, लेकिन फिर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी।