Move to Jagran APP

पटेल की पंजाबी शादी के ट्रेलर में देखिए शादी में क्या-क्या मुश्किलें आई

ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि, हसमुख पटेल और गुगली टंडन एक साथ हैं लेकिन उनके विचार नहीं मिलते।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 22 Aug 2017 06:25 PM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2017 06:31 PM (IST)
पटेल की पंजाबी शादी के ट्रेलर में देखिए शादी में क्या-क्या मुश्किलें आई
पटेल की पंजाबी शादी के ट्रेलर में देखिए शादी में क्या-क्या मुश्किलें आई

मुंबई। फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' का मजेदार ट्रेलर आ चुका है। इसमें परेश रावल और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

loksabha election banner

फिल्म के ट्रेलर को देखकर समझ आता है कि, कहानी दो अलग-अलग राज्यों में रहने वाली फैमिली के लड़के-लड़की की शादी हो रही है। लड़का-लड़की एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस बीच अलग-अलग कल्चर का होने के कारण शादी में कई परेशानियां आती हैं। हसमुख पटेल की भूमिका में परेश रावल हैं जो लड़के के ससुर हैं जो कि गुजरात के रहने वाले हैं। वहीं लड़के के पिता गुगी टंडन का किरदार ऋषि कपूर निभा रहे हैं जो पंजाब में रहते हैं। इस फिल्म में एक्टर वीर दास ने लड़के की और पायल घोष ने लड़की की भूमिका अदा की है जो लवर्स हैं। एक गुजराती और पंजाबी कैसे समधी बनते हैं इसी ताने-बानेे पर बुनी कहानी है इस फिल्म की। ट्रेलर में प्रेम चोपड़ा भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि, मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद थी।

यह भी पढ़ें: सिंघम का बेटा मॉम काजोल का हाथ थामे दिया दिखाई, देखें तस्वीरें 

आपको बता दें कि, फिल्म 15 सितंबर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन संजय छेल ने किया है। इस फिल्म में फैमिली के बीच होने वाली परेशानियों के बीच कॉमेडी का तड़का भी होगा। ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि, हसमुख पटेल और गुगली टंडन एक साथ हैं लेकिन उनके विचार नहीं मिलते। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.