Ranbir Kapoor और Deepika Padukone ही नहीं बल्कि ये सुपरहिट जोड़ियां फिर एक बार मचाएंगी बड़े पर्दे में धमाल
रणबीर-दीपिका सलमान-कटरीना के अलावा कई और ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस हैं जो लम्बे समय बाद दौबार एक दूसरे के साथ नज़र आने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की फिल्मों के साथ ही कई ऑनस्क्रीन जोड़ियां ऐसी है जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। रणबीर-दीपिका, सलमान-कटरीना के अलावा कई और ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस हैं जो लम्बे समय बाद दौबार एक दूसरे के साथ नज़र आने वाले हैं।
दीपिका पादुकोण और रनबीर कपूर- ‘बचना ए हसीनों’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ जैसी हिट फिल्मों में साथ नज़र आ चुकी ये जोड़ी जल्द ही डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में नज़र आने वाली है। फिल्म का टाइटल अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है। इस फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है।
कंगना रनौत और राजकुमार राव- 2013 में आई हिट फिल्म ‘क्वीन’ में पहली बार ये जोड़ी साथ नज़र आई थी। पहली बार में ही इस जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब पूरे 6 साल बाद ये जोड़ी ‘जजमेंटल है क्या’ फिल्म में साथ नज़र आने वाली है। 26 जुलाई को रिलीज़ होने वाली ये फिल्म एक साइकोलोजिकल कॉमेडी होने वाली है।
यह भी पढ़ें : Aishwarya Rai Bachchan अब Mani Ratnam की इस ऐतिहासिक फिल्म में करेंगी काम, 'रावण' में आई थीं नजर
अक्षय कुमार और विद्या बालन- इस जोड़ी को कई फिल्मों में एक साथ देखा जा चुका है। आखिरी बार दोनों ‘थेंक्यू’ फिल्म में एक साथ नज़र आए थे। जल्द ही ‘मिशन मंगल’ में फिर एक बार साथ नज़र आएंगे। ‘मिशऩ मंगल’ 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है।
रणवीर और दीपिका पादुकोण- रामलीला और बाजीराव मस्तानी फिल्मों में दीपिका और रणवीर की बेहतरीन कैमिस्ट्री देखने मिली है। 2018 में आई फिल्म ‘पद्मावत’ में दोनों ने स्क्रीन शेयर की लेकिन साथ नज़र नहीं आए थे। आपको बता दें कि 2020 में फिल्म ‘83’ में दोनों पति पत्नि का रोल निभाने वाले हैं।