Move to Jagran APP

रानू मंडल ही नहीं ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं मेकअप के लिए ट्रोल

रानू मंडल इन दिनों ओवर मेकअप के लिए ट्रोल हो रही हैं। पर रानू मंडल ही नहीं बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस और स्टार किड भी मेकअप को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना झेल चुके हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 05:36 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:21 PM (IST)
रानू मंडल ही नहीं ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं मेकअप के लिए ट्रोल
रानू मंडल ही नहीं ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं मेकअप के लिए ट्रोल

नई दिल्ली, जेएनएन। रानू मंडल इन दिनों ओवर मेकअप के लिए ट्रोल हो रही हैं। पर रानू मंडल ही नहीं बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस और स्टार किड भी मेकअप को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना झेल चुके हैं।  इसमें सबसे ऊपर हैं, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा जोनस और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन। 

loksabha election banner

मेट गाला लुक के लिए ट्रोल हुई थीं प्रियंका

2019 के मेट गाला रेड कारपेट पर द स्काई इज पिंक स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टनिंग लुक से सभी को हैरान कर दिया था। प्रियंका ने मेट गाला में सिल्वर-पेस्टल गाउन पहना था, लेकिन उनका मेकअप और हेयर स्टाइल सब कुछ बहुत लाउड था। इस अलुक को लेकर प्रियंका को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। 

 

View this post on Instagram

Met 2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

कान्स में लिप्सटिक के लिए ऐश्वर्या ट्रोल

2016 में कान्स के फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, लेकिन कुछ लोगों को उनका यह लुक पसंद नहीं आया। दरअसल ऐश्वर्या की  ल‍िप्सट‍िक शेड पर्पल  था। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की लिप्सटिक का जमकर मजाक उड़ाया गया। एक यूजर ने कहा था, 'आप जामुन की शौकीन हैं। वहीं अजय देवगन के पिता वीरु देवगन की मृत्यु के कुछ दिन बाद अजय की बेटी न्यासा ब्यूटीपार्लर से बाहर आती दिखी थीं। तब न्यासा को मेकअप के लिए ट्रोल किया गया था। वहीं दिशा पाटनी भी कई बार अपने मेकअप को लेकर आलोचना की शिकार हो चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

✨💖Thank you for All your Love 💖 ✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

कई फैंस रानू के बचाव में भी उतरे हैं

वहीं रानू मंडल की बात करें तो वह इन दिनों खूब चर्चा में हैं। जिस सोशल मीडिया पर उन्हें शोहरत मिलीं। उसी प्लेटफार्म पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। बात बस इतनी है कि उन्होंने एक रैंप शो में जाने से पहले मेकअप किया था। मेकअप थोड़ा ओवर हो गया। कुछ लोगों का कहना था कि रानू मंडल भद्दी और खराब लग रही थीं। उन्हें इतना मेकअप नहीं करना चाहिए था। हालांकि कुछ फैंस रानू के बचाव में भी उतरे हैं। वहीं इससे पहले भी रानू मंडल ने एक फैंस के साथ सेल्फी खींचवाने से इनकार कर दिया गया था। तब भी रानू की खूब आलोचना हुई थी। 

 

View this post on Instagram

The NUN 2069 version #রানুমন্ডল

A post shared by Nahid Islam Nirob (@nahid.islam.nirob) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.