Move to Jagran APP

Nora fatehi Photos: नोरा फतेही की इस खूबसूरती पर कोई कैसे न फिदा हो जाए... देखें तस्वीरें

अपने खूबसूरती और डांस से सबका दिल जीतने वाली दिलबर गर्ल नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। PHoto- Nora Instagram

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 07:05 PM (IST)
Nora fatehi Photos: नोरा फतेही की इस खूबसूरती पर कोई कैसे न फिदा हो जाए... देखें तस्वीरें
Nora fatehi Photos: नोरा फतेही की इस खूबसूरती पर कोई कैसे न फिदा हो जाए... देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी खूबसूरती और डांस से सबका दिल जीतने वाली दिलबर गर्ल नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीर फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नोरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो दिलकश लग रही हैं। इन तस्वीरों में नोरा इतनी हॉट और सिज़लिंग लग रही हैं कि उनके ऊपर कोई भी फिदा हो सकता है।

loksabha election banner

इन तस्वीरों में नोरा ने हॉट रेड कलर की शिमर ड्रेस पहनी हुई है, जिसके साथ उन्होंने बस कानों में छोटे से इयररिंग्स पहने हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ड्रेस के साथ कोई हैवी ज्वेलरी नहीं पहनी है। सिंपल लुक में भी एक्ट्रेस गज़ब लग रही हैं। आप ख़ुद ही देखें एक्ट्रेस की तस्वीरें।

 

View this post on Instagram

🍒🍒

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

 

View this post on Instagram

🌶🌶 @yousef_aljasmi @manekaharisinghani @marcepedrozo @_visual.affairs_

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

 

View this post on Instagram

🍓🍓

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

वैसे नोरा के बारे में आप एक बात तो जानते ही होंगे कि वो कितनी बेहतरीन बेली डांसर हैं। नोरा ने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीज़न 9 में आने के बाद। सलमान ख़ान के इस शो में हिस्सा लेने के बाद नोरा को लोग पहचानने लगे, लेकिन अभी वो पहचान बनाना बाकी  था जिसके लिए नोरा भारत आई थीं। वैसे नोरा 'झलक दिखला जा-9' में भी नज़र आ चुकी हैं। लेकिन उन्हें और फेमस किया ‘दिलबर’ सॉन्ग ने।

जॉन अब्रहिम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' गाने ने नोरा को इतना फेमस कर दिया कि उन्हें दिलबर गर्ल के नाम से ही पहचाना जाने लगा। वैसे नोरा 'दिलबर' के अलावा और भी हिट नंबर्स दे चुकी हैं। जैसे गर्मी, कमरिया हिला दे, एक तो कम जिंदगी। इसके अलावा नोरा हाल ही में विक्की कौशल के साथ पछताओगे में भी नज़र आई थीं। ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल  हुआ था।

 

View this post on Instagram

🧿 Today changed my entire life forever, July 4th Dilbar was released.. i became the dilbar girl, the whole world stood up and noticed me.. and the rest is history 🔥😍❤️ this day is very special to me, this song is very special to me! I gained an amazing diverse fandom and created a brand that will forever inspire people! Im blesssed and grateful #happydilbargirlday ❤️🧿🔥

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.