Move to Jagran APP

Nora Fatehi के इंस्टाग्राम पर हुए 2 करोड़ फैंस, एक्ट्रेस ने पार्टी के साथ ऐसे किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो

Nora Fatehi Instagram एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस से खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस के लुक्स डांस ने लाखों लोगों को दीवाना बना दिया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस पसंद भी करते हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 11:05 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 11:05 AM (IST)
Nora Fatehi के इंस्टाग्राम पर हुए 2 करोड़ फैंस, एक्ट्रेस ने पार्टी के साथ ऐसे किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो
एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस से खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस के लुक्स, डांस ने लाखों लोगों को दीवाना बना दिया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस पसंद भी करते हैं। एक्ट्रेस की दिवानगी इतनी हो गई है कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स भी लगातार बढ़ गए हैं। अभी एक्ट्रेस के फॉलोअर्स लाखों में नहीं, करोड़ों में गिने जाते हैं। हाल ही में नोरा के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन यानी 2 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं, जो बताते हैं कि उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है।

loksabha election banner

एक्ट्रेस भी 2 करोड़ फॉलोअर्स होने पर काफी खुश हैं। एक्ट्रेस 2 करोड़ फॉलोअर्स होने पर इसका सेलिब्रेशन कर रही हैं और उन्होंने पार्टी का आयोजन भी किया है। अभी एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ मोरक्को में पार्टी कर रही हैं। उन्होंने इस पार्टी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि वो अपने फैंस के साथ डांस कर रही हैं और सभी मस्ती कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस डेजर्ट में ड्राइविंग का मजा भी ले रही हैं और हाथ में 20 मिलियन लिखे हुए बैलुन लेकर दिख रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

एक्ट्रेस की ये लग्जरी पार्टी काफी शानदार लग रही है, जिसमें एक्ट्रेस खुद व्हाइट ड्रेस में नज़र आ रही हैं। इस आउटफिट में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही हैं और उन्हें हर कोई पसंद कर रहा है। वीडियो के व्यूज भी लगातार बढ़ रहे हैं और उन्होंने वीडियो कैप्शन के साथ फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इतना ही नहीं, पार्टी में एंजॉय के कई वीडियो और भी शेयर किए हैं, जो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के लिए शेयर किए हैं। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि नोरा फतेही कितने मजे कर रही हैं और किस तरह से एक्ट्रेस की पार्टी चल रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

वैसे एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर खबरों में रहती हैं। अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से उन्होंने खास पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनकी वजह से एक्ट्रेस खबरों में आ गई थीं। नोरा की बात करें तो हाल ही में गुरु रंधावा के साथ उनका गाना सॉन्ग नाच मेरी रानी रिलीज हुआ था, जिसे काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.