ऐसा है Nora Fatehi और Vicky Kaushal का फर्स्ट लुक, पोस्टर नही देखा तो जरूर 'Pachtaoge'
बॉलीवुड के दो फैमस चेहरे Nora Fatehi और Vicky Kaushal पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आने को तैयार हैं। इस बात की जानकारी नोरा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अपने डांस मूव्स से सबको अपना दीवाना बनाने वाली Nora Fatehi फिर एक बार अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। इस बार नोरा किसी और के साथ नही बल्कि हाल ही में नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का खिताब जीतने वाले Vicky Kaushal के साथ नज़र आने वाली हैं।
नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने नए म्यूजिक एलबम की जानकारी देते हुए एलबम का फर्स्ट लुक शेयर किया है जिसमें विक्की कौशल और नोरा एक अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ नोरा लिखती हैं प्रेसेंट करते है हमारा ब्रेथटेकिंग पोस्टर...पछताओगे। एक गाना जो प्यार, धोखे और दिल टूटने पर आधारित है।
इस म्यूजिक एलबम पछताओगे में फैमस सिंगर Arijit singh ने अपनी आवाज़ दी है। इसे T-series द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। गाने की लिरिक्स जानी और म्यूजिक बी प्राक द्वारा दी गई है।
'दिलबर...' और 'साकी साकी..' जैसे कई हिट गानों में नोरा अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे चुकी हैं। आइटम नंबर की क्वीन बन चुकी नोरा इस एलबम में बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आने वाली हैं।
आपको बताते चलें कि हाल ही में 66वें नेशनल अवॉर्ड में फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है।
विक्की कौशल और नोरा दोनों ही बॉलीवुड के ऐसे चेहरे हैं जो लगातार हिट पर हिट देते आए हैं और ट्रेंड में बने हुए हैं ऐसे में दोनों का स्क्रीन शेयर करना इनके फैंस के लिए काफी मनोरंजक हो सकता है।
भारत फिल्म में एक छोटा सा रोल निभाने के बाद नोरा जल्द ही श्रद्धा कपूर और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'स्ट्रीट डांस 3D' में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म को रैमो डीसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं।