Move to Jagran APP

Nirbhaya Squad: रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की निर्भया स्क्वॉड के लिए बनाया वीडियो, सेलेब्स ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड के फिल्म निर्माता और निर्देशन रोहित शेट्टी अपनी फिल्म में जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने मुबई पुलिस द्वारा शुरू की गए निर्भया स्क्वॉड के लिए एक वीडियो बनायाा है जो सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स को खूब पसंद आ रहा है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 04:59 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 07:21 AM (IST)
Nirbhaya Squad: रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की निर्भया स्क्वॉड के लिए बनाया वीडियो, सेलेब्स ने की जमकर तारीफ
Nirbhaya Squad: Rohit Shetty made a video for Mumbai Police Nirbhaya Squad.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फिल्म निर्माता और निर्देशन रोहित शेट्टी अपनी फिल्म में जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। रोहत की फिल्मों में एक्शन के साथ साथ एक तरह का सामाजिक मैसेज भी होता है। अब उन्होंने मुबई पुलिस द्वारा शुरू की गए निर्भया स्क्वॉड के लिए वीडियो बनायाा है। मुंबई पुलिस ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए एक स्पेशल डिविजन निर्भया स्क्वॉड हेल्पलाइन नंबर 103 को लॉन्च किया है। जिसका इस्तेमाल महिला से संबंधित अपराधों की रिपोर्ट दर्ज करने व महिलाओं की मदद के लिए किया जाएगा।

loksabha election banner

इस वीडियो को मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर मुंबई पुलिस ने लिखा, लंघ के अब तू लक्ष्मण रेखा बन निडर, बन निर्भय। अब एक समर्पित स्क्वॉड, जो इस शहर में महिलाओं के बीच निडरता का प्रतिबिंब है। निर्भया स्क्वॉड।

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)

बॉलीवुड सेलेब्स ने शेयर की पुलिस की सराहना

मुंबई पुलिस द्वारा शेयर इस वीडियो को बॉलीवुड स्टार्स खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक सलमान खान, विक्की कौशल, सारा अली खान, शाहिद कपूर, मनीष मल्होत्रा, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अजय देवगन, कटरीना कैफ, करण जौहर जैसे सुपरस्टार अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर मुंबई पुलिस की सराहना करते हुए जमकर तारीफ की है।

निर्भया स्क्वॉड की इस वीडियो सोशल मीडिया पर लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा देख और लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर पुलिस मुंबई की इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने देखी सूर्यवंशी

वहीं आपको बता दें कि हाल ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई है, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार ने एक पुलिस अधिकारी मुख्य भूमिका निभाई है। मुंबई पुलिस के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.