प्रियंका चोपड़ा संग ये तस्वीर शेयर कर निक जोनास को आयी वेडिंग रिसेप्शन की याद
बता दें कि प्रियंका अपने नयी हॉलीवुड फ़िल्म इज़ट इट रोमांटिक के लिए चर्चा में हैं। उसके बाद प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फ़िल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग में जुट जायेंगी।
मुंबई। ख़बरों की महारानी प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। इस बीच उनके पति निक जोनास ने दोनों की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और मज़ाकिया लहजे में उन्होंने वेडिंग रिसेप्शन की बात कही। करीब दो महीने पहले शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस इन दिनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
जैसा कि आप जानते हैं पहले दोनों ने अमेरिका में निक की फैमिली के साथ क्रिसमस मनाया। फिर लंदन होते हुए दोनों ने स्विट्ज़रलैंड में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। उसके बाद दोनों अपने काम पर जुटे हैं। लेकिन, आपको याद होगा शादी के बाद प्रियंका ने पहले दिल्ली और फिर मुंबई में दो वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया था। वेडिंग रिसेप्शन की बात इसलिए क्योंकि निक अपने लेटेस्ट पोस्ट में जिस अंदाज़ में प्रियंका के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं, उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- वेडिंग रिसेप्शन की तैयारी में। फिर उन्होंने तुरंत हंसते हुए कहा कि वो मज़ाक कर रहे हैं और बताया कि वो अपने कुछ दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बेटी नीसा के साथ कुछ इस अंदाज़ में दिखीं स्टाइलिश अभिनेत्री काजोल, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
बता दें कि प्रियंका अपनी नयी हॉलीवुड फ़िल्म इज़ट इट रोमांटिक के लिए चर्चा में हैं। उसके बाद प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फ़िल्म 'द स्काई इज़ पिंक' की शूटिंग में जुट जायेंगी।