Move to Jagran APP

WATCH VIDEO : देसी ब्वॉय निक जोनस का आयुष्मान खुराना के गाने 'मोरनी बनके...' पर डांस

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस देसी रंग में रंगते जा रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड के गाने ज्यादा पसंद आने लगे हैं। प्रियंका चोपड़ा कहती रहती हैं कि निक जोनस को बॉलीवुड गाने पसंद हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 04:26 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 04:31 PM (IST)
WATCH VIDEO : देसी ब्वॉय निक जोनस का आयुष्मान खुराना के गाने 'मोरनी बनके...' पर डांस
WATCH VIDEO : देसी ब्वॉय निक जोनस का आयुष्मान खुराना के गाने 'मोरनी बनके...' पर डांस

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस देसी रंग में रंगते जा रहे हैं। उन्हें अब बॉलीवुड के गाने ज्यादा पसंद आने लगे हैं। प्रियंका चोपड़ा कहती रहती हैं कि निक जोनस को बॉलीवुड गाने बहुत पसंद हैं। यह हाल में निक जोनस वरूण धवन के गाने 'बाकी सब फर्स्ट क्लास है' और एक पंजाबी गाने पर डांस करते दिखे थे। अब उनका बॉलीवुड का नया डांस वीडियो आया है। यह वीडियो निक ने खुद अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें वह आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' के गाने मोरनी बनके पर डांस करते देखे जा सकते हैं। निक का यह वीडियो काफी प्यारा है। यह वीडियो निक के कंसर्ट से ठीक पहले का है।

loksabha election banner

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे को प्रोफेशनल फ्रंट पर भी सहयोग करते देखे जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म स्काई इज पिंक को प्रमोशन कर रही हैं, तो निक भी सोशल मीडिया के जरिए उनकी मदद करते हैं। वह प्रियंका और स्काई इज पिंक की पूरी टीम को धन्यवाद दे चुके हैं। वहीं प्रियंका भी अक्सर निक के कंसर्ट में देखी जाती हैं। उनका यह रिश्ता दिनों-दिन मजबूत होता जा रहा है। वहीं प्रियंका के देसीपन का असर भी निक पर दिख ही जाता है। 

प्रियंका और निक ने किया था हौले-हौले पर डांस

पिछले महीने निक जोनस के बर्थडे पर निक और प्रियंका दे दे प्यार दे के गाने हौले-हौले पर डांस करते दिखे थे। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म द स्काई इज पिंक इस हफ्ते शुक्रवार (11 अक्तूबर) को रिलीज होने वाली है। 

 

View this post on Instagram

Unedited National Jiju made a comeback 😂. (Not edited!) Nick really is desi at heart #nickjonas

A post shared by Nick bhaiya (@nationaljijuu) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.