Move to Jagran APP

पति संग प्रियंका ने खेली पहली होली, देसी अंदाज में दिखे विदेशी बाबू निक जोनस, फोटो वायरल

कटरीना कैफ ने भी प्रियंका और निक जमकर होली खेली। दोनों के साथ कैटरीना की तस्वीर भी काफी पंसद की जा रही हैं।।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 08:55 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 09:43 AM (IST)
पति संग प्रियंका ने खेली पहली होली, देसी अंदाज में दिखे विदेशी बाबू निक जोनस, फोटो वायरल
पति संग प्रियंका ने खेली पहली होली, देसी अंदाज में दिखे विदेशी बाबू निक जोनस, फोटो वायरल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर, 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी की थी। प्रिंयका की शादी उस वक्त काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद से लगातार प्रियंका और निक सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रियंका भले ही न्यूयॉर्क में रहती हो लेकिन वह सभी फेस्टिवल को अच्छे तरीके से सेलिब्रेट करती हैं। वहीं शादी के बाद इस साल प्रियंका ने निक संग पहली होली खोली है। निक जोनस भी पत्नी संग भारत में पहली होली खेलकर  काफी खुश नजर आए हैं। दोनों ने इस होली के त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट किया है। प्रियंका और निक की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

My first Holi! (Five days early)So much fun celebrating with such incredible people here in my second home in India. #holi @_iiishmagish @anandpiramal @priyankachopra

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीती शाम अंबानी परिवार के घर होली मनाई। बता दें कि बीती शाम अंबानी परिवार के घर होली पार्टी रखी थी जिसमें सभी बॉलीवुड सेलेब्स के साथ प्रियंका भी पति निक जोनस के साथ पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने खूब मस्ती की और जमकर होली खेली। प्रियंका से ज्यादा निक होली सेलिब्रेट करके खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान की कई तस्वीरों को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी पहली होली। बहुत मजा आया मेरे दूसरे घर इंडिया में होली सेलिब्रेट करके।'

अंबानी की होली पार्टी में एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी पहुंची। कटरीना ने भी प्रियंका और निक जमकर होली खेली। दोनों के साथ कैटरीना की तस्वीर भी काफी पंसद की जा रही है। निक और प्रियंका दोनों ने इस दौरान व्हाइट आउटफिट पहने थे। प्रियंका ने व्हाइट कलर का सूट पहना था तो निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.