Move to Jagran APP

नमस्ते इंग्लैण्ड का गाना: अर्जुन की तीरे-नज़र, परिणीति की पटाखा अदायें

परी की इन अदाओं को देखकर आपको वरुण के साथ किया उनका ‘ जानेमन’ गाना भी याद आएगा।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Wed, 03 Oct 2018 01:18 PM (IST)Updated: Thu, 04 Oct 2018 12:05 PM (IST)
नमस्ते इंग्लैण्ड का गाना: अर्जुन की तीरे-नज़र, परिणीति की पटाखा अदायें
नमस्ते इंग्लैण्ड का गाना: अर्जुन की तीरे-नज़र, परिणीति की पटाखा अदायें

मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की बड़े परदे पर रोमांटिक केमेस्ट्री पहले भी देखी जा चुकी है। अब वो फिर तैयार हैं लेकिन कुछ हट कर अपनी अगली फिल्म नमस्ते इंग्लैण्ड के साथ। फिल्म का नया गाना प्रॉपर पटोला का टीज़र रिलीज़ किया गया है जिसमें अर्जुन और परी के अदाएं देखते ही बनती हैं।

loksabha election banner

मामला जब भी रैप का होता है तो बादशाह का नाम जरुर शुमार होता है। सिंगिंग में भी और गाने के वीडियो में भी। इस नए गाने में परिणीति और अर्जुन कपूर के मूव्स देखते ही बनते हैं। खासकर परी की इन अदाओं को देखकर आपको वरुण के साथ किया उनका ‘ जानेमन’ गाना भी याद आएगा। इस गाने को बादशाह के साथ दिलजीत दोसांझ और आस्था गिल ने गाया है। म्यूज़िक बादशाह ने दिया है-

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी नमस्ते इंग्लैड से करीब 11 साल पहले अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की नमस्ते लंदन आई थी जिसे विपुल शाह ने ही बनाया था लेकिन बकौल विपुल ये फिल्म उसका सीक्वल नहीं है l अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इस बार लीड रोल में हैं। ये फिल्म इश्क्जादे की जोड़ी है जो प्यार की नई परिभाषा गढ़ने आई है।

फिल्म की कहानी इस बार परम और जसमीत की है। परम, दिलफेक है और गर्लफ्रेंड के चक्कर में भारत आता है यहां उसकी मुलाकात छोटे शहर की जसमीत से हो जाती है। दोनों में प्यार होता है और फिर तरह तरह के रुकावटें। ये फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म नमस्ते इंग्लैण्ड में अर्जुन और परिणीति के अलावा अमित सयाल की भी अहम् भूमिका है। इस फिल्म के लिए भारत और विदेशों के करीब 75 लोकेशन पर शूटिंग की गई है।

बताया जाता है कि फिल्म का एक गाना बेहद ही खर्चीला और और इस पर करोड़ो रूपये खर्च किये गए हैं। ये निर्देशन के रूप में विपुल शाह की आठ साल बाद वापसी है। उन्होंने तब ऐश्वर्या बच्चन और अक्षय कुमार को लेकर एक्शन रिप्ले का निर्देशन किया था। अर्जुन और परिणीति इस फिल्म के अलावा संदीप और पिंकी फ़रार में भी साथ काम कर रहे हैं, जो इस साल रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Box Office: सुई धागा की पांचवे दिन चांदी, बापू ने दिलाये इतने करोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.